फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Massey: जिंदगी के सुनहरे दौर से गुजर रहे विक्रांत मैसी, पिछले छह महीने अभिनेता के लिए रहे शानदार

Sat, 18 May 2024 04:22 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता विक्रांत मैसी ने एक साक्षात्कार में स्वीकार किया कि वह अपने जीवन के सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने अपनी फिल्म ‘12वीं फेल’ की सफलता और अपने पिता बनने की बात को उदाहरण के तौर पर पेश किया।
विज्ञापन
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विक्रांत मैसी ने पिछले कुछ वर्षों में हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों में अपनी भूमिका के जरिए अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘12वीं फेल’ में उनकी भूमिका की देशभर की मशहूर हस्तियों और दर्शकों ने सराहना की। कुछ दिनों पहले अभिनेता को पिता बनने का सुख भी प्राप्त हुआ। इस बात में कोई संदेह नहीं कि विक्रांत अपने करियर के सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं। अब उन्होंने इस बात को स्वीकार भी किया है।
विज्ञापन



सुनहरे दौर से गुजर रहे विक्रांत मैसी
हाल ही में एक साक्षात्कार में विक्रांत मैसी ने पिछले छह महीनों में उनके साथ हुई सकारात्मक चीजों के अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों से उनके साथ सब कुछ अच्छा हो रहा है। अभिनेता ने कहा, ‘12वीं फेल’ की सफलता, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की शूटिंग और पिता बनने की खुशी को देखूं तो यह मैं बड़ी आसानी से कह सकता हूं कि मैं अपनी जिंदगी के सुनहरे पलों को जी रहा हूं।’ इस दौरान उन्होंने बढ़ते दबाव के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा,  ‘लोगों की उम्मीदें बढ़ती जाती हैं और पहले की ही तरह सफलता पाना कठिन होता है। आपको अंदर से पता होता है कि ‘12वीं फेल’ जैसी सफलता को दोहराया नहीं जा सकता। आपको नई शुरुआत करनी पड़ती है।'
TV Actress: करियर के खातिर इन अभिनेत्रियों ने छुपाई पहचान, नाम बदलकर फैंस के दिलों पर कर रहीं राज
विज्ञापन




हिंदी फिल्मों को लेकर जताई चिंता
साक्षात्कार के दौरान हिंदी सिनेमा के प्रति उन्होंने अपनी चिंता भी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वास्तविकता और जड़ो से जुड़ी फिल्में की संख्या कम है। उन्होंने इस तरह की फिल्मों के बनने पर जोर दिए जाने की बात कही।
विज्ञापन



विक्रांत मैसी का वर्क फ्रंट
विक्रांत मैसी की आगामी परियोजनाओं की बात करें तो वह आगामी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वह एक पत्रकार की भूमिका निभाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म सिनेमाघरों में 2 अगस्त को दस्तक देगी। इसके अलावा अभिनेता ‘यार जिगरी’, ‘फिर आई हसीन दिलरूबा’ और ‘सेक्टर 36’ में दिखाई देंगे।
Kartik Aaryan: गृहनगर ग्वालियर पहुंचे कार्तिक आर्यन, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें