फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Goat Life: 'द गोट लाइफ' पर प्रभास ने लुटाया प्यार, पोस्ट साझा करते हुए की पृथ्वीराज सुकुमारन की तारीफ

Thu, 28 Mar 2024 11:23 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रभास ने पृथ्वीराज सुकुमारन को फिल्म 'द गोट लाइफ' के लिए शुभकामनाएं दीं और पोस्ट साझा करते हुए अपना प्यार व्यक्त किया।
विज्ञापन
द गोट लाइफ-प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पृथ्वीराज सुकुमारन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आदुजीविथम' उर्फ 'द गोट लाइफ' आखिरकार आज 28 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म के ट्रेलर को साउथ सुपरस्टार प्रभास ने खूब सराहा था। अब उन्होंने के बार फिर पृथ्वीराज सुकुमारन को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं और अपना प्यार व्यक्त किया।

विज्ञापन


पृथ्वीराज के लिए प्रभास का प्यार
इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रभास ने 'द गोट लाइफ' का एक पोस्टर साझा किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'चमकते रहो पृथ्वीराज सुकुमारन मैंने आपका समर्पण प्रत्यक्ष रूप से देखा है और मुझे पता है कि आपने इस फिल्म पर कितनी मेहनत की है। यहां और भी बहुत कुछ है, आगे जीत के हकदार हैं। इससे पहले पृथ्वीराज सुकुमारन को प्रभास के साथ 'सालार पार्ट वन: सीजफायर' में देखा गया था।
विज्ञापन

Game Changer: 'गेम चेंजर' के बड़े पर्दे पर धमाल मचाने का दिन तय, दिल राजू ने किया फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा
विज्ञापन


फिल्म की कहानी
वहीं बात करें फिल्म की तो यह मलयालम साहित्यिक दुनिया के अब तक के सबसे लोकप्रिय बेस्टसेलर उपन्यास 'आदु जीविथम' पर आधारित है, जिसका विदेशी सहित 12 विभिन्न भाषाओं में अनुवाद किया गया है। मशहूर लेखक बेन्यामिन द्वारा लिखित यह एक युवक नजीब के जीवन की सच्ची कहानी है, जो 90 के दशक की शुरुआत में विदेश में भाग्य की तलाश में केरल के हरे-भरे तटों से पलायन करता है।
Kangana Ranaut: असफल अभिनय करियर के कारण राजनीति में हुईं शामिल? शाहरुख का उदाहरण देकर जवाब देने से बचीं कंगना

फिल्म के कलाकार
पृथ्वीराज सुकुमारन ने 'द गोट लाइफ' पर अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह एक लंबी यात्रा रही है और आसान नहीं है। एक दशक के लंबे इंतजार के बाद दर्शकों को हमारी कड़ी मेहनत और उथल-पुथल का फल देखने को मिलता है। वहीं बात करें कलाकारों की तो विजुअल रोमांस द्वारा निर्मित 'द गोट लाइफ' में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ हॉलीवुड अभिनेता जिमी जीन-लुई, अमला पॉल और केआर गोकुल, तालिब अल बलुशी और रिक एबी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत निर्देशन एआर रहमान ने किया है।
Priyamani: प्रियामणि ने अजय-शाहरुख के साथ काम करने का अनुभव किया साझा, कहा- 'अपनी आंखों से व्यक्त करते हैं'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें