फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' की कहानी पर आया लेखक का बयान, कहा, "इसमें कुछ ऐसा देखने को मिलेगा, जो.."

Sat, 04 May 2024 08:46 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर दर्शक अपना दिमाग लगा रहे हैं कि आखिर इस फिल्म में क्या-क्या देखने को मिलेगा। इसी बीच, अब फिल्म के लेखक सर्वज्ञ कुमार की ओर से एक अपडेट आया है।
विज्ञापन
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' पर अब आए दिन नई-नई जानकारी सामने आ रही है। अमिताभ बच्चन के किरदार की पहली झलक के बाद से तो इसमें और भी तेजी आ गई है। वहीं, दर्शक अपना दिमाग लगा रहे हैं कि आखिर इस फिल्म में क्या-क्या देखने को मिलेगा। इसी बीच, अब फिल्म के लेखक सर्वज्ञ कुमार की ओर से एक अपडेट आया है।

विज्ञापन


अलग तरह की फिल्म होगी 'कल्कि 2898 एडी'
सर्वज्ञ कुमार ने 'कल्कि 2898 एडी' के सह-लेखक के तौर पर काम किया हैं। उन्होंने इस फिल्म की कहानी को लेकर कहा कि वह इसके बारे में कोई भी खुलासा नहीं कर सकते हैं। हालांकि, सर्वज्ञ ने कहा कि यह फिल्म एकदम अलग किस्म की होने वाली है। इसमें कुछ ऐसा देखने को मिलेगा, जिसे पहले किसी ने दिखाने की कोशिश नहीं की।

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर रुसलान का खेल लगभग खत्म, जानिए मैदान-बड़े मियां छोटे मियां का हाल
विज्ञापन


27 जून को होगी रिलीज
'कल्कि 2898 एडी' एक पैन इंडिया फिल्म है। इसमें कई दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं। इनमें अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण ने अभिनय किया है। इनके अलावा दिशा पाटनी भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन  नाग अश्विन ने किया है। फिल्म की रिलीज की तारीख का भी एलान हो चुका है। इसे 27 जून, 2024 को रिलीज किया जाएगा। इसका निर्माण वैजयंती मूवीज ने किया है। इसके संवाद साई माधव बुर्रा ने लिखे हैं।
विज्ञापन


Don 3: 'डॉन 3' को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब से शुरू होगी रणवीर-कियारा की यह फिल्म

अमिताभ और कमल हासन के किरदार में हैं लोगों की दिलचस्पी
अमिताभ बच्चन इस फिल्म में द्रोणाचार्य के बेटे अश्वत्थामा का किरदार निभा रहे हैं। उनके किरदार को देखने के लिए दर्शक बेताब है। उन्हें जवान दिखाने के लिए डी-एजिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह फिल्म इसलिए भी अनोखी है, क्योंकि इसमें 6000 साल का समय दिखाया जाएगा। दर्शकों के बीच अमिताभ के साथ-साथ कमल हासन के किरदार को लेकर भी उत्सुकता बनी हुई है।

बॉक्स ऑफिस पर रुसलान का बुरा हाल, जानें अन्य फिल्मों की कमाई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें