फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: जर्मन गायिका कैसेंड्रा से प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात, 'अच्युतम केशवम' गीत सुन पीएम हुए मंत्रमुग्ध

Tue, 27 Feb 2024 06:40 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रविवार को पीएम मोदी ने 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम में कैसेंड्रा का जिक्र किया था, जो कई भारतीय भाषाओं में गीत गाती हैं। कैसेंड्रा विशेषकर भक्ति गीत गाती हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन गायिका कैसेंड्रा माई स्पिटमैन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिलनाडु के पल्लादम में जर्मन गायिका कैसेंड्रा माई स्पिटमैन और उनकी मां से मुलाकात की। इस दौरान कैसेंड्रा ने पीएम मोदी के सामने 'अच्युतम केशवम दामोदरम' और एक तमिल गाना गाकर भी सुनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पीएम कैसेंड्रा का गाना सुनकर मंत्रमुग्ध होते दिख रहे हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने सितंबर 2023 में  'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम में कैसेंड्रा का जिक्र किया था, जो कई भारतीय भाषाओं में गीत गाती हैं। कैसेंड्रा विशेषकर भक्ति गीत गाती हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं।
विज्ञापन

 

Pankaj Udhas Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए पंकज उधास, परिवार-दोस्तों ने नम आखों से दी गजल गायक को आखिरी विदाई

कैसेंड्रा का भजन सुन पीएम मोदी ने कहा-वाह

वीडियो में पीएम मोदी कैसेंड्रा माई स्पिटमैन का भजन सुनते हुए और मेज थपथपाते हुए नजर आ रहे हैं। कैसेंड्रा का भजन खत्म होने के बाद पीएम मोदी वीडियो में वाह करते और ताली बजाते हुए भी नजर आए। इस दौरान पीएम ने कैसेंड्रा के संगीत की तारीफ की।

Gauri Khan: शाहरुख खान से शादी के बाद मुबंई में नहीं बसना चाहती थीं गौरी खान, फिर इस वजह से बदला फैसला
 
विज्ञापन

पीएम मोदी ने कैसेंड्रा की तारीफ में कही थी ये बात

गौरतलब है कि कैसेंड्रा आंखों से देख नहीं सकती हैं, बीते दिनों ही उन्होंने 'जगत जाना पालम' और 'शिव पंचाक्षर स्त्रोतम' भजन गाया था, जिसका जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने उनकी तारीफ की थी। पीएम मोदी ने कहा था, 'कैसेंड्रा की आवाज बहुत सुरीली है। उनका हर शब्द भावनाओं को दर्शाता है, जिससे ईश्वर के प्रति उनके लगाव को आसानी से महसूस किया जा सकता है। आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि यह आवाज जर्मनी की एक बेटी की है'।

Pankaj Udhas: गजल गायक पंकज उधास को पहले गाने के लिए मिले थे 51 रुपये, फिर ऐसे बने करोड़ों के मालिक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें