फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Piyush Mishra: 'गुलाल' के दिनों को याद करते दिखे पीयूष, अनुराग को बताया ईमानदार, बोले- अब कैसा है नहीं पता!

Thu, 01 Aug 2024 06:06 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 पीयूष मिश्रा और अनुराग कश्यप 'गुलाल' के दौरान दोस्त हुआ करते थे। बीते दिनों को याद करते हुए पीयूष कहते हैं, 'जब मैं 'गुलाल' में काम कर रहा था तब मैंने पैसों के बारे सोचा ही नहीं था'।
विज्ञापन
अनुराग कश्यप पीयूष मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @officialpiyushmishra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेखक-अभिनेता पीयूष मिश्रा आज किसी के पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में शानदार किरदार निभाए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वे पुराने दिनों को याद करते न नजर आए। साथ ही साथ उन्होंने अनुराग कश्यप के संग अपने संबंधों के बारे में भी कई खुलासे किए।
विज्ञापन


सिर्फ दो लाख रूपये मिले थे गुलाल के लिए 
 पीयूष मिश्रा और अनुराग कश्यप 'गुलाल' के दौरान दोस्त हुआ करते थे। बीते दिनों को याद करते हुए पीयूष कहते हैं, 'जब मैं 'गुलाल' में काम कर रहा था तब मैंने पैसों के बारे सोचा ही नहीं था। मैं और फिल्म से जुड़े बाकी के लोग भी सिर्फ फिल्म को पूरी करके रिलीज करना चाहते थे। मैंने उस फिल्म के लिए सिर्फ दो लाख रुपए लिए थे। 'गुलाल' के लिए मैंने संगीत, गायन, गीत, अभिनय और अपने संवाद सब कुछ अकेले किया था'। 

Wayanad Landslide: सितारों ने बढ़ाया मदद का हाथ, विक्रम के बाद सूर्या-रश्मिका मंदाना ने दिया राहत कोष में दान
विज्ञापन


अनुराग थे ईमानदार 
 पीयूष मिश्रा अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'उस समय अनुराग हम सबका लाडला था। हम बस चाहते थे कि उसकी फिल्म रिलीज हो जाए। वह दौर उसके लिए कठिन दौर था। उनकी फिल्म पांच रुक गई थी और 'ब्लैक फ्राइडे' भी मुश्किल में थी। हम चाहते थे कि उसकी मेहनत दुनिया देखे और उसने कितना शानदार काम किया है यह सबको पता चले'। 
विज्ञापन


RC 17: 'आरसी 17' की स्क्रिप्ट लगभग पूरी, इस दिन से शुरू होगी राम चरण और सुकुमार की फिल्म की शूटिंग!

 अब अनुराग कैसे हैं इसकी खबर नहीं 
पीयूष मिश्रा ने पिछले साल एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने कहा था, 'अब मेरा अनुराग के साथ पहले जैसा रिश्ता नहीं रहा है। हम मिलते हैं तो हमारे पास करने के लिए बातें नहीं होती हैं। 15 मिनट के बाद हमारे पास बात करने के लिए चीजें खत्म हो जाती हैं। हमारे विचार मेल नहीं खाते हैं। हमारे राजनीतिक विचार मेल नहीं खाते हैं।  हालांकि हमारे भावनात्मक विचार एक जैसे हैं। पहले वे काफी ईमानदार थे अब कैसे हैं मुझे इसके बारे में पता नहीं है'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें