अरमान मलिक, पायल मलिक और कृतिका
- फोटो : इंस्टाग्राम @armaan__malik9
बिग बॉस ओटीटी 3 को शुरू हुए एक हफ्ता हो चुका है। इस दौरान घर में काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। प्रतिभागी पहले दिन से ही शो को एक गेम की तरह देख रहे हैं। बिग बॉस के घर मे चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों कृतिका और पायल के साथ एंट्री ली। इन दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चे हैं। अब बिग बॉस के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अरमान मलिक की पत्नी का एविक्शन हो गया है।
ये कंटेस्टेंट्स हुए थे नॉमिनेट
इस हफ्ते नॉमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट्स में लवकेश कटारिया, पायल मलिक, दीपक चौरसिया, अरमान मलिक, साई केतन राव, सना सुल्तान और शिवानी कुमारी शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते नॉमिनेट हुए प्रतिभागियों में से पायल मलिक शो से बाहर हो गई हैं। हालांकि, यह अभी ऑन एयर होना बाकी है, लेकिन इस एविक्शन ने सभी को चौंका दिया है।
Kamal Haasan-Manisha: वर्षों बाद फिर साथ दिखे कमल हासन-मनीषा कोइराला, फैंस ने सोशल मीडिया पर कर डाली यह मांग
कौन हैं पायल मलिक?
पायल मलिक अरमान मलिक की पत्नी हैं। अरमान की शादी कृतिका और पायल दोनों से हुई है और तीनों साथ रहते हैं। ये तीनों सोशल मीडिया पर अपने कंटेंट के लिए जाने जाते हैं और सोशल मीडिया के चर्चित जोड़े हैं। इन तीनों ने बिग बॉस ओटीटी के सीजन 3 में एक साथ हिस्सा लिया था।
फूट-फूट कर रोईं पायल
मालूम हो की पायल मलिक अरमान की पहली पत्नी हैं। बाद में अरमान ने उनकी दोस्त कृतिका से शादी कर ली। एक एपिसोड में पायल कृतिका और अरमान की शादी के बारे में बताते हुए नजर आईं। पायल अरमान और कृतिका की शादी की बात बताते हुए रोने लगीं। बाद में बिग बॉस के प्रतिभागी कृतिका को समझाते हुए नजर आएं।
Tabu: तब्बू ने अजय देवगन के साथ अपने रिश्ते पर की बात, भूल भुलैया 2 की सफलता के लिए अभिनेत्री को दिया था श्रेय