फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Annapoorani: पार्वती तिरुवोथु ने नेटफ्लिक्स से 'अन्नपूर्णानी' को हटाने पर जताई नाराजगी, एक्ट्रेस ने की निंदा

Thu, 11 Jan 2024 06:04 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पार्वती ने वर्ल्ड स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से 'अन्नपूर्णानी' को हटाने के बाद इंस्टाग्राम पर नयनतारा की एक फोटो शेयर कर इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन
पार्वती थिरुवोथु और नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते साल फिल्म 'जवान' में अपनी जबरदस्त भूमिका से चर्चा बटोरने वाली नयनतारा इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'अन्नपूर्णानी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर नयनतारा सुर्खियों में छाई हुई हैं, लेकिन रिलीज से पहले ही उनकी यह फिल्म विवादों में आ गई है। फिल्म को लेकर विवाद इतना बढ़ गया है कि नेटफ्लिक्स इंडिया ने इस फिल्म को अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। इसके लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। इसी कड़ी में अभिनेत्री पार्वती थिरुवोथु ने भी नाराजगी जाहिर की है। पार्वती ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट पोस्ट किया है। 

विज्ञापन

 

पार्वती थिरुवोथु और नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया
पार्वती ने शेयर किया इंस्टाग्राम स्टोरी 
अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए पार्वती ने लिखा, 'एक खतरनाक मिसाल कायम की जा रही है। इस तरह की फिल्मों को सेंसर करने से एक समय आएगा, जब हमें सांस लेने की भी इजाजत नहीं होगी'। पार्वती ने वर्ल्ड स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से 'अन्नपूर्णानी' को हटाने के बाद इंस्टाग्राम पर नयनतारा की एक फोटो शेयर कर इस विवाद पर ये बात कही। 

Sanam Puri: शादी के बंधन में बंधे गायक सनम पुरी, गर्लफ्रेंड के साथ नगालैंड में रचाई शादी
 

क्या है विवाद
दरअसल, फिल्म 'अन्नपूर्णानी' में भगवान राम से संबधित एक सीन दिखान गया है, जिसमें उन्हें मांसाहारी दिखाया गया है। अब इसकी आलोचना की जा रही है। हालांकि, मेकर्स की ओर से इस विवाद पर अपना पक्ष रख गया और हिंदुओं और ब्राह्मण समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगी गई।
B Town: बॉलीवुड के इन स्टार्स ने गैर सिनेमाई परिवार से जोड़ा रिश्ता, इन्हें बनाया अपना हमसफर
विज्ञापन

फिल्म में होगा बदलाव
मेकर्स की ओर से ये स्पष्ट किया गया है कि फिल्म के आपत्तिजनक दृश्यों को हटाया जाएगा, जब तक सीन में बदलाव नहीं हो जाता तब तक के लिए फिल्म को नेटफ्लिक्स से हटा दिया गया है। इस बदलाव के बाद ही यह फिल्म ओटीटी पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।
Lohri 2024: लोहड़ी पर दिखाना है पारंपरिक अंदाज तो इन अभिनेताओं से लें टिप्स
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें