फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ustad Rashid Khan: उस्ताद राशिद खान के निधन से देशभर में शोक की लहर, पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोक

Tue, 09 Jan 2024 11:06 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उस्ताद राशिद खान प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे। 23 दिसंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बीते कुछ दिनों से वे आईसीयू में भर्ती थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। शुरुआत में उनका इलाज मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में चला, लेकिन बाद में वे कोलकाता लौट गए थे।   
विज्ञापन
उस्ताद राशिद खान और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर शास्त्रीय संगीत गायक उस्ताद राशिद खान का मंगलवार को 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इस खबर के सामने आते ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। देश की राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से लेकर दिग्गज हस्तियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, 'प्रख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत गायक उस्ताद राशिद खान के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। पद्म भूषण से सम्मानित, उस्ताद राशिद खान ने फ्यूजन की खोज और जुगलबंदियों का प्रदर्शन करके बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वह अपने पीछे शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में अपनी विरासत छोड़ गए। मैं उनके प्रियजनों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं'।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उस्ताद राशिद खान के निधन शोक व्यक्त किया, उन्होंने एक्स पर लिखा, 'भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत की महान हस्ती उस्ताद राशिद खान जी के निधन से दुख हुआ। संगीत के प्रति उनकी अद्वितीय प्रतिभा और समर्पण ने हमारी सांस्कृतिक दुनिया को समृद्ध किया और पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनका निधन एक खालीपन छोड़ गया है, जिसे भरना मुश्किल होगा। उनके परिवार, शिष्यों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।'
 

Ustad Rashid Khan Passed Away: संगीत सम्राट उस्ताद राशिद खान का निधन, 55 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी जताया शोक
वहीं, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक्स पर लिखा, 'पद्म भूषण पुरस्कार विजेता उस्ताद राशिद खान एक प्रतिष्ठित हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत गायक थे, जिनकी उल्लेखनीय विरासत न केवल हमारे देश के लिए, बल्कि वैश्विक संगीत बिरादरी के लिए एक अमूल्य खजाना है। उनके निधन से गहरा दुख हुआ है। मेरा उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति सच्ची संवेदना।'
Merry Christmas: कटरीना ने विजय सेतुपति को बताया अभिनय की क्लास का टॉपर, बोलीं-उनके पास महान अभिनेता का टैग है

 
विज्ञापन

प्रोस्टेट कैंसर से थे पीड़ित
गौरतलब है कि उस्ताद राशिद खान प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे। दिसंबर से उनकी सेहत बिगड़ने लगी थी। इसके बाद 23 दिसंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बीते कुछ दिनों से वे आईसीयू में भर्ती थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। शुरुआत में उनका इलाज मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में चला, लेकिन बाद में वे कोलकाता लौट गए थे। 
Karmma Calling Trailer: ‘केजीएफ 2’ के बाद रवीना का फिर दिखा रौबीला अंदाज, स्टार से स्टार तक 10 साल का सर्किल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें