अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बीते वर्ष शादी के बंधन में बंधे। दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है। अक्सर परी और राघव कपल्स गोल पूरे करते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर इनकी पोस्ट को फैंस काफी पसंद करते हैं। आज अभिनेत्री परिणीति ने पति राघव के लिए एक पोस्ट साझा की है। इसमें वे अपने साथी की तारीफ करती नजर आई हैं। उन्होंने राघव की एक कैंडिड तस्वीर भी पोस्ट की है।
Varun Dhawan: डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग हुई खत्म, सेट पर घायल हुए वरुण धवन
कम शब्दों में कह दी बात
परिणीति चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा की है। इसे उन्होंने 'हस्बैंड एप्रिसिएशन पोस्ट' नाम दिया है। आज रविवार 21 जुलाई को साझा की गई इस तस्वीर में राघव चड्ढा किसी कैफे में बैठे नजर आ रहे हैं और अपने मोबाइल की तरफ देख रहे हैं। क्रीम कलर की शर्ट और पैंट के साथ उन्होंने ब्लैक कलर ही हाफ जैकेट पहनी है। हालांकि, पति की तारीफ में परिणीति ने कैप्शन बहुत ही छोटा लिखा है, लेकिन उसी में सारी बात कह डाली है। अभिनेत्री ने लिखा है, 'आप जैसा कोई नहीं है'।
प्रशंसकों ने लुटाया प्यार
अभिनेत्री की इस पोस्ट पर यूजर्स भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं। अधिकांश यूजर्स परिणीति की बात से सहमत दिख रहे हैं और परिणीति को किस्मत वाली कहते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बात तो बिल्कुल ठीक है, आप किस्मत वाली हो'। वहीं, कुछ लोग राघव चड्ढा को किस्मत वाला बता रहे हैं कि उन्हें परिणीति जैसी जीवनसाथी मिलीं। एक यूजर ने लिखा, 'दुनिया का सबसे खुशनसीब शख्स'। एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों की जोड़ी सलामत रहे'।
Dharmaveer 2: 'धर्मवीर 2' के जरिए किया जा रहा आनंद दिघे का अपमान, संजय राउत का फिल्म के निर्माताओं पर बड़ा आरोप
विंबलडन का उठाया लुत्फ
पिछले हफ्ते परिणीति चोपड़ा ने अपने पति राघव चड्ढा के साथ लंदन में आयोजित विंबलडन फाइनल का लुत्फ उठाया था। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की थीं। परिणीति के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों वे फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में नजर आईं। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में परिणीति ने दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन साझा की। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। दर्शकों से इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली।
Deadpool and Wolverine: डेडपूल एंड वूल्वरिन की बनी खतरनाक जोड़ी, इस दिन होगी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग