परिणीति चोपड़ा ने शेयर की पोस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @parineetichopra
दोबारा फिल्म में काम करना चाहती हैं परिणीति
'अमर सिंह चमकीला' फिल्म में परिणीति दोबारा काम करना चाहती हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उन्होंने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने दिलजीत दोसांझ और इम्तियाज अली को टैग करके दोबारा इस फिल्म के लिए काम करने की इच्छा जताई है। इस पोस्ट में रियर लाइफ अमर सिंह चमकीला की पोस्ट को टैग किया गया है। परिणीति ने लिखा, उफ्फ, क्या हम यह फिल्म दोबारा शूट कर सकते हैं'।
Javed Jaaferi: धमाल के 'आदि-मानव' पर एक वेब सीरीज चाहते हैं जावेद जाफरी, बोले- इंद्र कुमार को दिया था सुझाव
इम्तियाज अली ने दिया ऐसा रिएक्शन
परिणीति चोपड़ा की इस पोस्ट पर इम्तियाज अली ने भी रिएक्शन दिया है। इम्तियाज ने इस पोस्ट को री-शेयर करते हुए हंसने का इमोजी लगाया है। बता दें 'अमर सिंह चमकीला' पंजाब के मूल रॉकस्टार, अमर सिंह चमकीला की अनकही सच्ची कहानी प्रस्तुत करती है, जो गरीबी की छाया से निकले और 80 के दशक में अपने संगीत की ताकत के कारण लोकप्रियता की ऊंचाइयों तक पहुंचे। हालांकि, इससे कई लोग नाराज भी हुए। यही कारण रहा कि महज 27 साल की उम्र में उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
Box Office Collection Report: देवरा की कमाई में चौथे दिन 68% की गिरावट, जानें स्त्री 2 का कितना रहा कलेक्शन