फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhura Pandit Jasraj: पंडित जसराज की पत्नी मधुरा पंडित जसराज का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Wed, 25 Sep 2024 08:18 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मधुरा जसराज का 86 साल की उम्र में आज यानी 25 सितंबर को निधन हो गया। उनकी बेटी ने पुष्टि की है कि वह काफी समय से बीमार चल रही थीं। 
विज्ञापन
मधुरा जसराज, पंडित जसराज - फोटो : फेसबुक- पंडित जसराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंडित जसराज की पत्नी और दुर्गा जसराज और शारंग देव की मां मधुरा पंडित जसराज का आज 25 सितंबर, 2024 की सुबह निधन हो गया। उनकी बेटी ने इस बात की पुष्टि की है। मधुरा 86 वर्ष की थीं और पिछले एक महीने से अस्वस्थ चल रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने व्यक्त किया शोक
दुर्गा ने अपनी मां के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा "उनका (मधुरा) योगदान बहुत बड़ा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी मां ने वी. शांताराम पर एक डॉक्यूमेंट्री को अकेले ही लिखा, उसकी परिकल्पना की और उसका निर्देशन भी किया था, जिसकी खूब प्रशंसा भी हुई थी। 

कला के क्षेत्र में दिया महत्वपूर्ण योगदान
मधुरा ने कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। प्रसिद्ध फिल्मकार डॉ. वी. शांताराम की बेटी और किरण शांताराम की बहन के रूप में वह कलात्मक प्रभाव से भरपूर माहौल में पली-बढ़ीं। साल 1962 में उन्होंने पंडित जसराज से शादी की थी। वह नाटकों का निर्देशन और आत्मकथाएं लिखने के लिए जानी जाती थीं। 

फिल्मों का भी किया निर्देशन
उन्होंने अपने पति पंडित जसराज पर एक जीवनी भी लिखी थी, जिसमें मेवाती घराने से जुड़े एक शास्त्रीय गायक के रूप में उनके शानदार करियर को दर्शाया गया है।  संगीत मार्तंड पंडित जसराज (2009) और आई तूजा आशीर्वाद (2010) जैसी फिल्मों का वह निर्देशन भी कर चुकी थीं। मधुरा ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को संरक्षित करने और बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका अंतिम संस्कार 25 सितंबर, 2024 को शाम 4:00 बजे के करीब ओशिवारा श्मशान घाट पर किया जाएगा।
Tirupati Laddu Controversy: पवन कल्याण की फटकार के बाद कार्ति ने मांगी माफी, तिरुपति लड्डू विवाद पर कही यह बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें