फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddique: दुष्कर्म मामले में जमानत याचिका खारिज होने के बाद सिद्दीक फरार, पुलिस ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर

Tue, 24 Sep 2024 10:40 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता सिद्दीक के खिलाफ चल रहे दुष्कर्म के मामले में केरल हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन
सिद्दीक - फोटो : इंस्टाग्राम- सिद्दीक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम सिनेमा 'मीटू' मामले में अभिनेता सिद्दीक को अग्रिम जमानत देने से केरल उच्च न्यायालय ने इनकार कर दिया, जिसके बाद अब केरल पुलिस अभिनेता को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। अदालत ने एक पूर्व अभिनेत्री द्वारा उनके खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले में सिद्दीक की जमानत याचिका खारिज कर दी। ऐसे में खबर आ रही है कि अभिनेता फरार हैं और ऐसे में सिद्दीकी के ठिकाने का पता लगाने के लिए पुलिस ने कोशिशें तेज कर दी हैं और लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है।

विज्ञापन

अपने घर पर भी नहीं हैं अभिनेता
अदालत के फैसले के कुछ घंटों बाद ही उनके खिलाफ हवाई अड्डों पर लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता फरार हो गए हैं और उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सिद्दीक की गिरफ्तारी में देरी करने के लिए कोई तकनीकी आधार नहीं है। कहा गया कि अभिनेता कोच्चि में अपने घर पर भी नहीं हैं।

पूर्व अभिनेत्री ने लगाए गंभीर आरोप
यह आरोप एक अभिनेत्री द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद लगे हैं, जिसमें कहा गया है कि सिद्दीक ने 2016 में तिरुवनंतपुरम के एक सरकारी होटल में अभिनेत्री के साथ दुष्कर्म किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता ने शुरू में इस घटना की रिपोर्ट करने से इनकार किया था, लेकिन पिछले महीने हेमा समिति की रिपोर्ट जारी होने के बाद वह सामने आईं। रिपोर्ट में मलयालम फिल्म उद्योग में महिलाओं द्वारा सामना किए जाने वाले व्यवस्थित दुर्व्यवहार और उत्पीड़न को उजागर किया गया, जिसके बाद कई पूर्व अभिनेत्रियों को शोषण की अपनी कहानियां साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

अभिनेता ने इस पद से दिया था इस्तीफा
अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि सिद्दीक ने तमिल फिल्म में भूमिका के बदले में उसे यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। जब उन्होंने इनकार कर दिया तो अभिनेता ने कथित तौर पर उनके साथ दुष्कर्म किया। सिद्दीक को हाल ही में मलयालम मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन का महासचिव चुना गया था। उन्होंने ने आरोपों के सामने आने के तुरंत बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद अभिनेता मोहनलाल की अध्यक्षता वाली पूरी समिति को भी पद छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन

सिद्दीक ने किया आरोपों से इनकार
सिद्दीक ने आरोपों से इनकार किया है और आरोप लगाया है कि शिकायतकर्ता 2019 से सोशल मीडिया पर बार-बार बेबुनियाद दावे करके उन्हें परेशान कर रही हैं। सिद्दीक के अनुसार, अभिनेत्री ने पहले उन पर 2016 में एक थिएटर में उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था, लेकिन हेमा समिति की रिपोर्ट के बाद ही उन्होंने अपने आरोपों को दुष्कर्म तक बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें