गांव आधारित कंटेंट की रचेंगे अलग दुनिया
दीपक कुमार मिश्रा ने कहा कि वीसीयू, बिल्कुल हॉलीवुड की एमसीयू यानी मार्वल्स सिनेमैटिक यूनिवर्स की तर्ज पर होगी। उन्होंने कहा कि अगर एमसीयू है तो विलेज सिनेमैटिक यूनिवर्स क्यों नहीं हो सकती? दीपक कुमार मिश्रा ने शनिवार को वेव्स समिट में कहा कि गांव की वे कंटेंट की एक गांव आधारित अलग सिनेमाई दुनिया रचने के लिए तैयार हैं। इसमें उनके शो के साथ-साथ अन्य ग्रामीण थीम प्रोडक्शन भी शामिल होंगे।
गांव आधारित कहानियां बनाने का नहीं था इरादा, लेकिन...
'पंचायत' ओटीटी का लोकप्रिय शो है। इसके निर्देशक ने वेव्स समिट में कहा कि उन्होंने जब पहली बार इस सीरीज पर काम करना शुरू किया था, तो गांव-आधारित कहानियों की एक साझा दुनिया बनाने का कोई इरादा नहीं था। दीपक ने कहा, 'यह जानबूझकर नहीं किया गया था। लेकिन अगर ऐसा होता है, तो मुझे बिल्कुल भी बुरा नहीं लगेगा। जैसे मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स है, वैसे ही गांव सिनेमैटिक यूनिवर्स भी हो सकता है'। आगे कहा, 'यह बहुत अच्छा होगा यदि ऐसी दुनिया बने, जिसमें कहानियां एक-दूसरे पर निर्भर और स्वतंत्र हों। यह वाकई बहुत अच्छा होगा'।
पंचायत का चौथा सीजन जुलाई में होगा रिलीज
दीपक कुमार मिश्रा ने 'मेकिंग ऑफ पंचायत ग्रासरूट स्टोरीटेलिंग अमेजन प्राइम' शीर्षक वाले एक सत्र में हिस्सा लिया। इस दौरान शो के लेखक चंदन कुमार भी उपस्थित रहे। इनके अलावा एक्टर जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और सुनीता राजवार भी शामिल हुए। इस दौरान 'पंचायत' के चौथे सीजन का टीजर भी जारी किया गया। यह सीरीज 02 जुलाई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
और पढ़ें: