फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirmal Kapoor Death: निर्मल कपूर ने पोते अर्जुन कपूर को लिखकर बताई थी दिल की ख्वाहिश, मगर नहीं हो सकी पूरी

Sat, 03 May 2025 06:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nirmal Kapoor Death: निर्माता बोनी कपूर व एक्टर अनिल-संजय कपूर की मां निर्मल कपूर ने शुक्रवार 02 मई को दुनिया को अलविदा कह दिया। आज शनिवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ। इस बीच एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें निर्मल ने पोते अर्जुन को दिल की बात बताई थी।
विज्ञापन
निर्मल कपूर-अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्मल कपूर का निधन हो गया है। कल 02 मई को उन्होंने आखिरी सांस ली। आज शनिवार दोपहर पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे 90 वर्ष की थीं। निर्मल कपूर के परिवार में बेटे निर्माता बोनी कपूर, एक्टर अनिल कपूर, संजय कपूर और बेटी रीना कपूर हैं। इसके अलावा पोते-पोतिया- सोनम कपूर, अर्जुन, खुशी-जान्हवी और अंशुला हैं। यूं तो निर्मल कपूर ने खुशहाल जीवन जीया। बेटे-बहुओं से लेकर नाती-पोते तक उन पर जान लुटाते थे। मगर, निर्मल कपूर की एक ख्वाहिश अधूरी रह गई, जो उन्होंने अर्जुन कपूर से जताई थी। जानते हैं

विज्ञापन


अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए ये सितारे

नहीं देख पाईं पोते अर्जुन कपूर की शादी
निर्मल कपूर चाहती थीं कि उनके पोते अर्जुन कपूर जल्दी शादी करके घर बसा लें। उन्होंने अपने पोते को लिखकर दिल की यह ख्वाहिश जताई थी। खुद अर्जुन कपूर ने साल 2018 में एक पोस्ट शेयर किया था। साझा की गई तस्वीर में एक चिट्ठी की झलक दिखी। जिस पर लिखा था, 'अर्जुन कपूर जल्दी शादी करो'। इसके साथ अर्जुन कपूर ने कैप्शन लिखा, 'जब आपकी दादी के तोहफे में धमकी और गुजारिश के साथ प्यार और आदेश सब कुछ एक साथ हो' ! हालांकि, अर्जुन कपूर अभी सिंगल हैं। पोते की शादी देखने की ख्वाहिश निर्मल कपूर दिल में लेकर ही चली गईं।

सोनम कपूर-निर्मल कपूर-वायु - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनम कपूर से था बेहद लगाव
अनिल कपूर की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर का अपनी दादी निर्मल कपूर से बेहद लगाव रहा। बीते वर्ष दादी के 90वें जन्मदिन पर सोनम ने एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने अपनी शादी की विदाई की वह तस्वीर भी शेयर की, जब दादी से मिलकर वे खूब रोईं। इसके अलावा एक तस्वीर में निर्मल कपूर परपोते वायु यानी सोनम के बेटे को गोद में खिलाती नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

दादी की आखिरी पोस्ट पर सोनम ने उड़ेला प्यार
निर्मल कपूर का भी इंस्टाग्राम पर एकाउंट है। हालांकि, वे इस पर एक्टिव नहीं थीं। उन्होंने साल 2020 में आखिरी पोस्ट शेयर किया था। साझा की गई तस्वीर किसी शादी समारोह की थी। इस पर पोती व अभिनेत्री सोनम कपूर ने प्यार लुटाया। उन्होंने दादी की तस्वीर पर रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें