फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Padma Awards 2024: साउथ के मेगा स्टार चिरंजीवी को मिलेगा पद्म विभूषण, कला के क्षेत्र में मिला सम्मान

Thu, 25 Jan 2024 11:03 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चिरंजीवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के रूप में प्रदान किया जाता है। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, आदि के क्षेत्र में दिए जाते हैं। 2024 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया
चार दशक से भी लंबे करियर में चिरंजीवी ने 150 से ज्यादा फिल्में की हैं। फिल्मों के अलावा वह समाज सेवा भी करते रहते हैं और खूब चैरिटी भी करते हैं। अब अभिनेता को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया है। चिरंजीवी ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही दर्शकों का मनोरंजन किया है। इसके साथ ही अभिनेता की फिल्मों में कोई न कोई सामाजिक उद्देश्य भी छुपा रहता है। पद्म भूषण पुरस्कार पर अभिनेता चिरंजीवी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा, "यह खबर सुनने के बाद, मैं निशब्द हो गया हूं। मैं वास्तव में अभिभूत हूं। मैं इस सम्मान के लिए विनम्र और आभारी हूं। यह केवल लोगों, दर्शकों, प्रशंसकों, मेरे सगे भाइयों और सगी बहनों का बिना शर्त और अमूल्य प्यार है, जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचने में मदद की। मैं अपने जीवन और इस पल का श्रेय आप सभी को देता हूं। मैं हमेशा अपने तरीकों से आभार व्यक्त करने की कोशिश करता हूं। हालांकि, मुझे पता है कि मैं जितना भी आभार व्यक्त करूं उतना कम है।"
विज्ञापन

3 of 5
चिरंजीवी - फोटो : social media
मेगा स्टार चिरंजीवी को अब तक पद्म भूषण, 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ, तीन नंदी अवॉर्ड्स और डॉक्टरेट की मानद उपाधि समेत कई और अवॉर्ड मिले हैं, जिनकी कुल संख्या 20 है। अभिनेता को उनके सर्वश्रेष्ठ करियर के लिए उन पुरस्कारों से नवाजा गया है।  इनमें जी सिने, संतोषम और सिनेमा एक्सप्रेस के अलावा रघुपति वैंकेया अवॉर्ड और IFFI इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड जैसे सम्मान शामिल हैं।

4 of 5
चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया
मेगा स्टार ने अपने करियर की शुरुआत तो साल 1978 में की थी, लेकिन उन्हें स्टारडम 1983 में आई फिल्म 'कैदी' से मिला था। इसमें उनका मैनरिज्म और स्टाइल...सब कुछ ट्रेडमार्क बन गया था। इसी फिल्म से चिरंजीवी को फिर 'मेगास्टार' कहा जाने लगा था और आज फैंस उन्हें अभिनय के भगवान की तरह पूजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया
मेगास्टार चिरंजीवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार फिल्म 'भोला शंकर' में देखा गया था। इस फिल्म के बाद  वह अब अपना अगला फिल्म 'मेगा 156' की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसका निर्देशन सुष्मिता कोनिडेला करने वाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें