सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सपना चौधरी कहती हैं, 'ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के साथ जुड़कर मुझे अत्यंत खुशी हो रही है। हमारी कोशिश रहेगी कि इस म्यूजिक कंपनी के साथ जुड़कर अपनी कला को अधिक से अधिक दर्शकों तक ले जा सकूं। हाल ही ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के वेस्टर्न बीट प्लेटफार्म पर मेरा म्यूजिक वीडियो 'जले 2' रिलीज हुआ है, जिसे हमारे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के साथ जुड़कर हमारा लक्ष्य है, नए रिकॉर्ड बनाना और अपने दर्शकों के लिए मनोरंजन के लिए एक बड़ा मंच तैयार करना।'