थामा
मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में जुड़ने वाली यह नई कहानी एक पत्रकार के जीवन में आने वाले रहस्यमय मोड़ को दिखाती है। तड़का नाम के किरदार से मुलाकात होते ही उसके जीवन में प्रेम, रहस्य और अलौकिक घटनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है। रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना स्टारर इस फिल्म को 2 दिसंबर से ही अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है।
यह खबर भी पढ़ें: 'रामायण' के लक्ष्मण के बेटे संग शादी करने जा रहीं ये मुस्लिम अभिनेत्री, देखें हल्दी सेरेमनी से आए खास वीडियोज
डाइस इरे
मलयालम हॉरर थ्रिलर की लोकप्रिय श्रेणी में शामिल यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है। प्रणव मोहनलाल की मौजूदगी और निर्देशक राहुल सादासिवन की गहरी वातावरणीय शैली इसे और दिलचस्प बनाती है। 'भूतकालम' और 'ब्रहमयुगम' जैसी फिल्मों से जुड़ी थीम इसे डर और बेचैनी की एक नई परत देती है। इस फिल्म को जियोहॉटस्टार पर 5 दिसंबर से देखा जा सकता है।