फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द ट्रेटर्स' के लिए करण जौहर को मिला बेस्ट होस्ट का अवॉर्ड, सोशल मीडिया पर जताई खुशी

Fri, 05 Dec 2025 01:08 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Asian Academy Creative Awards 2025: करण जौहर को एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवॉर्ड्स 2025 में बेस्ट होस्ट का अवॉर्ड मिला है। इसके लिए उन्होंने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्ममेकर करण जौहर रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' को लेकर खूब सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने इस शो को शानदार तरीके से होस्ट किया। इस शो को होस्ट करने के लिए उन्हें गुरुवार को एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवॉर्ड्स 2025 में बेस्ट होस्ट का अवॉर्ड मिला है।
विज्ञापन


करण जौहर बने बेस्ट होस्ट
इस अवॉर्ड को जीतने के बाद करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी का इजहार किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा 'मैं सिंगापुर में एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवॉर्ड्स में 'द ट्रेटर्स' के लिए बेस्ट होस्ट का अवॉर्ड जीतकर बहुत खुश हूं। मैं माराकेच फिल्म फेस्टिवल में था इसलिए यहां शामिल नहीं हो पाया। मैं इसके लिए एकेडमी को धन्यवाद देना चाहूंगा।'
 

'ब्लैक वारंट' को भी मिला अवॉर्ड
एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवॉर्ड्स 2025 में प्राइम वीडियो के 'द ट्रेटर्स' ने 'मौजूदा फॉर्मेट के बेस्ट अडैप्टेशन' का अवॉर्ड जीता। तान्या छाबड़िया को नेटफ्लिक्स सीरीज 'ब्लैक वारंट' के लिए बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड मिला।

करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
आइवरी चिया बनीं बेस्ट एक्ट्रेस
इवेंट में सिंगापुर की अभिनेत्री आइवरी चिया ने सपोर्टिंग रोल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। 
चीन ने 'मुमु' के लिए बेस्ट फीचर फिल्म और 'स्ट्रेंज टेल्स ऑफ टैंग डायनेस्टी सेकंड टू द वेस्ट' के लिए बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड जीता।
विज्ञापन

जापान और सिंगापुर को मिले सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स
जापान और सिंगापुर ने छह-छह अवॉर्ड्स जीते और लिस्ट में सबसे आगे रहे। उसके बाद कोरिया और भारत पांच-पांच अवॉर्ड्स जीते और दूसरे नंबर पर रहे। चीन और हांगकांग एसएआर को चार-चार अवॉर्ड मिले, जबकि ताइवान को तीन मिले। ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया और फिलीपींस को दो-दो अवॉर्ड मिले, जबकि थाईलैंड को एक अवॉर्ड मिला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें