फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscars 2025: 'एनिमल' से 'लापता लेडीज' और 'स्त्री 2' तक, ये बॉलीवुड फिल्में ऑस्कर की रेस में हो सकती हैं शामिल

Wed, 18 Sep 2024 06:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड फिल्मों की करें तो 1 नवंबर से 30 सितंबर 2024 तक बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई हैं, जो ऑस्कर की रेस में शामिल होने की दावेदार हैं। इनमें एनिमल से लेकर लापता लेडीज और स्त्री 2 तक के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
एनिमल, लापता लेडीज, स्त्री 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह ऑस्कर के लिए तैयारियां चल रही हैं। फ्रांस की तरफ से भारतीय निर्देशक पायल कपाड़िया की फिल्म  'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को शॉर्टलिस्ट किया गया है। 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक एंट्री का एलान 27 सितंबर को होगा। 1 नवंबर 2023 से 30 सितंबर 2024 के बीच रिलीज हुई फिल्मों को ही ऑस्कर की रेस में शामिल किया जा सकेगा। आधिकारिक रूप से लिस्ट तो 27 सितंबर को जारी होगी, लेकिन किन फिल्मों को लेकर संभावनाएं हैं, आइए जानते हैं...

विज्ञापन


'एनिमल' बना पाएगी जगह?
भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए हिंदी और साउथ सिनेमा से लेकर क्षेत्रीय सिनेमा तक की फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है। अगर बात बॉलीवुड फिल्मों की करें तो नवंबर से 30 सितंबर 2024 तक बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई हैं, जो ऑस्कर की रेस में शामिल होने की दावेदार हैं। इनमें बीते वर्ष रिलीज हुई रणबीर की 'एनिमल' का नाम भी शामिल है। यह फिल्म दिसंबर 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
Zaheer Iqbal: मीडिया के सामने इस वजह से सोनाक्षी का हाथ नहीं थामते जहीर, बोले- भूल जाता हूं कि शादी हो गई है
विज्ञापन


'फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया' की तरफ से जारी होगी लिस्ट
इस साल रिलीज हुईं बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो 'लापता लेडीज' का नाम मजबूत दावेदार के रूप में हो सकता है। किरण राव के निर्देशन में बनी यह फिल्म दो ऐसी दुल्हनों की कहानी है, जो विदा होकर ससुराल जाते वक्त ट्रेन में बदल जाती हैं। इसे क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले। सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी इसे खूब पसंद किया गया। सुप्रीम कोर्ट में भी इसकी स्क्रीनिंग हुई। देखना होगा कि ऑस्कर के लिए 'फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया' की तरफ से इसका नाम लिया जाता है या नहीं।
विज्ञापन

Sunita Ahuja: कृष्णा की वजह से कपिल के शो का हिस्सा नहीं बन रहीं गोविंदा की पत्नी, अर्चना की कुर्सी पर है नजर!

इन फिल्मों की भी संभावनाएं
इसके अलावा इस साल की बॉलीवुड फिल्मों में 'स्त्री 2' के नाम पर भी संभावना जताई जा सकती है। हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बना चुकी श्रद्धा कपूर की यह हॉरर कॉमेडी फिल्म ऑस्कर में जाने की दावेदार है। इसके अलावा मुंजा, महाराज, भक्षक और क्रू जैसी फिल्मों का नाम भी लिया जा रहा है। 
Fawad Khan: फवाद और माहिरा खान की 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' को मिली रिलीज डेट, सिनेमाघरों में इस दिन देखें फिल्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें