फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fawad Khan: फवाद और माहिरा खान की 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' को मिली रिलीज डेट, सिनेमाघरों में इस दिन देखें फिल्म

Wed, 18 Sep 2024 06:04 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' कई रिलीज डेट मिलने के बाद अब फाइनली भारत में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को अपनी रिलीज डेट मिल गई है। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म किस दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
फवाद खान - फोटो : इंस्टाग्राम @fawadkhan81
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' शानदार पाकिस्तानी फिल्मों में से एक है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया है। इस फिल्म का नाम कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्मों में शामिल है। वर्ष 2016 में लगाए गए प्रतिबंध के बाद भारत में रिलीज होने वाली पहली फिल्म बन गई है। इस फिल्म के भारत में रिलीज होने को लेकर कई तारीखें आ रही थीं, अब इसके रिलीज होने की फाइनल डेट सामने आ गई है।
विज्ञापन


भारत में इस दिन रिलीज होगी फिल्म
पाकिस्तानी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। यह फिल्म पहली बार 13 अक्टूबर, 2022 को हुई थी, जो कि लगभग दो साल पहले हुई थी। फिल्म में फवाद खान मौला जट्ट की भूमिका में हैं, जबकि माहिरा खान उनकी प्रेमिका, मुक्खो की भूमिका में हैं। इसने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए और 100 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश करने वाली पहली पाकिस्तानी फिल्म बन गई।

Deepika Padukone: क्या सासू मां के घर के पास दीपिका ने खरीद लिया है नया घर? इतने करोड़ बताई जा रही कीमत

कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी
इस फिल्म की कहानी पंजाब पर आधारित है। यह फिल्म एक परेशान अतीत से ग्रस्त व्यक्ति पर है और पंजाब के सबसे खूंखार योद्धा नूरी नट से बदला लेने की इच्छा से प्रेरित है। फिल्म ने अपने निर्देशन, अभिनय, संगीत, एक्शन सीन और बैकग्राउंड स्कोर के लिए दर्शकों और आलोचकों से काफी प्रशंसा बटोरी थी।  नासिर अदीब द्वारा लिखित इस प्रोजेक्ट का निर्माण अम्मारा हिकमत, आलिया मुर्तुजा और खुद लशारी ने किया है।

Zaheer Iqbal: मीडिया के सामने इस वजह से सोनाक्षी का हाथ नहीं थामते जहीर, बोले- भूल जाता हूं कि शादी हो गई है

फवाद खान की दूसरी फिल्म है 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट'
विज्ञापन

फवाद खान अभिनीत यह बिलाल लशरी द्वारा निर्देशित दूसरी फिल्म है। उनकी पहली फिल्म 'वार' में शान शाहिद, मीशा शफी, अली अज़मत, शमून अब्बासी, आयशा खान और कामरान लशारी ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं। ये फिल्म साल 2013 में रिलीज के समय सबसे अधिक कमाई करने वाली पाकिस्तानी फिल्म रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें