फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jacqueline Fernandez: ठग सुकेश ने जैकलीन को उपहार में दी नाव, वायनाड पीड़ितों के लिए की 15 करोड़ देने की घोषणा

Sun, 11 Aug 2024 04:59 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के जन्मदिन पर उनके पूर्व प्रेमी और कुख्यात ठग सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र लिख उन्हें एक नाव उपहार में दी है। इसके साथ ही वायनाड में भूस्खलन से पीड़ितों की मदद के लिए 15 करोड़ रुपये  और 3000 घर देने का एलान किया है। 
 
विज्ञापन
सुकेश चंद्रशेखर- जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री जैक्लीन फर्नांडीज आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। इस बीच उनके पूर्व प्रेमी और कुख्यात ठग सुकेश चंद्रशेखर ने उनके जन्मदिन पर उपहारों की झड़ी लगा दी है। सुकेश इस वक्त जेल में बंद है, लेकिन उसने अभिनेत्री के जन्मदिन को खास बनाने का वादा किया था।  इसके तहत सुकेश ने जैकलीन को एक नाव भेट की है, जिसे लेडी जैकलीन नाम दिया है। इसके साथ ही उसने वायनाड भूस्खलन से पीडित परिवारों के लिए 300 घरों के साथ-साथ 15 करोड़ रुपये का दान भी मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए किया है। 

विज्ञापन


अभिनेत्री के 100 फैंस को आइफोन 15 प्रो देने की घोषणा
सुकेश ने जैकलीन के जन्मदिन पर अभिनेत्री को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में सुकेश ने जैकलीन के उन 100 फैंस के नामों की घोषणा की है, जिन्होंने उनसे आईफोन 15 प्रो जीते हैं। ये वो फैंस हैं, जिन्होंने जैकलीन के गाने यिम्मी यिम्मी को हिट बनाने में योगदान दिया था। सुकेश ने दिल्ली के मंडोली जेल से लिखे पत्र में जैकलीन के लिए सफलता और स्वास्थ्य की कामना की है। इस दौरान सुकेश ने अभिनेत्री को बेबी गर्ल और बम्मा कह कर संबोधित किया है। इस दौरान उसने प्यार जताते हुए कहा,"लोग कहते हैं कि सुरंग के अंत में प्रकाश है, लेकिन मैं कहता हूं कि मेरी जैकी मेरी वो रोशनी है, जो सुरंग के अंत में मेरा इंतजार कर रही है। आई लव यू माय बेबी।"
Films Re Release: सिनेमाघरों में कदम जमाने फिर उतरी 'लैला मजनू', फैंस इन री-रिलीज फिल्मों का ले सकते हैं मजा
विज्ञापन

सुकेश ने जैकी को उपहार में दी नौका 
चंद्रशेखर ने अपने पत्र में लिखा, "लव यू माय जान, बेबी जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं, लोग हर साल बड़े होते हैं, लेकिन तुम हर साल जवान और खूबसूरत होती जाती हो। बेबी, यह दिन साल का मेरा सबसे पसंदीदा उत्सव है, जिसका मैं इंतजार करता हूं। एक और साल, हम साथ मिलकर नहीं तुम्हारे जन्मदिन का ये जश्न नहीं मना पाएंगे। हालांकि, हमारे विचार और हमारी आत्माएं जुड़ी हुई हैं, चाहे हम एक-दूसरे से कितने भी दूर क्यों न हों।” सुकेश ने इस दौरान बताया है कि जैकलीन को समुद्र के तट काफी पसंद हैं, इसलिए वह उन्हें एक नौका उपहार में दे रहा है। यह वही नाव है, जिसे कथित तौर पर दोनों ने साल 2021 में चुना था। 
विज्ञापन


देसी फ्यूजन लुक में खुशाली ने बढ़ाईं फैंस की धड़कनें
 वायनाड में पीड़ितों के मदद का किया एलान
इसके अलावा सुकेश ने वायनाड भूस्खलन पीड़ितों के लिए भी मदद का उल्लेख किया है। उसने लिखा,“मुझे पता है, कोई भी जेट, याट, बिर्किन या डायमंड आपको जरूरतमंदों की मदद करने से ज्यादा खुशी नहीं दे सकता, इसलिए मैंने केरल सरकार के साथ मिलकर पीड़ितों की मदद करने के लिए एक पूरी टीम तैनात की है।" इसमें उसने आगे लिखा,"आपको दिया नौका पूरी तरह से वैध है, इसका सारा कर चुकाया हुआ है। मैं आपके साथ इसमें घूमने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।"
Khatron Ke Khiladi 14: आसिम रियाज के बाद एक और प्रतियोगी ने खोया अपना आपा, शो में हुई जमकर गर्मागर्मी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें