फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nora Fatehi: 'मडगांव एक्सप्रेस' की शूटिंग से पहले नोरा थीं नर्वस, बोलीं- मैं चाहती थी लोग मुझे इज्जत दें

Wed, 03 Apr 2024 12:15 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


'मडगांव एक्सप्रेस' में नोरा की एक्टिंग की खूब सराहना हुई है। दर्शक अब उन्हें बतौर अभिनेत्री स्वीकारने लगे हैं। आने वाले दिनों में नोरा नेटफ्लिक्स के शो 'बी हैप्पी' में अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
नोरा फतेही बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बतौर डांसर अपने करियर की शुरुआत करने वाली नोरा अपने मेहनत के दम पर धीरे-धीरे फिल्मों में अहम भूमिका हासिल करने लगी हैं। दर्शकों ने 'मडगांव एक्सप्रेस' में उनके काम को काफी सराहा है। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान नोरा 'मडगांव एक्सप्रेस' की शूटिंग से जुड़े अनुभवों को साझा करती नजर आईं।  

'मडगांव एक्सप्रेस' शूटिंग से पहले थीं नर्वस 
नोरा फतेही ने बॉलीवुड में अपनी पहचान फिल्मों में अपने डांस नंबरों के जरिए बनाई है। अभिनेत्री इस विषय में बात करते हुए कहती हैं, 'जब आप आइटम नंबर के लिए मशहूर हो जाते हैं तब लोग एक अभिनेता के तौर पर आपको सीरियस नहीं लेते हैं। 'मडगांव एक्सप्रेस' की शूटिंग से पहले मैं काफी नर्वस थी। मुझे लग रहा था कि फिल्म के दूसरे कलाकार मुझे एक अभिनेत्री के तौर पर शायद इज्जत नहीं देंगे। कुछ स्टार्स हमें सिर्फ एक खूबसूरत चेहरा समझते हैं। उन्हें लगता है कि हम एक्टिंग नहीं कर सकते हैं।'
विज्ञापन


रणबीर के 'रामायण' की शूटिंग शुरू? सेट से पहली तस्वीर वायरल!
विज्ञापन


हिंदी सीख रही हूं 
नोरा अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैं जब 'मडगांव एक्सप्रेस' के सेट पर पहुंची तब फिल्म के सभी कलाकार मुझसे काफी प्यार से मिले। दस मिनट के बाद ही मैं उनसे काफी घुल-मिल गई थी। वे मुझे काफी गंभीरता से ले रहे थे। मैंने 'मडगांव एक्सप्रेस' की शूटिंग से पहले ही हिंदी सीखना शुरू कर दिया था। मैं अपने डायलॉग अच्छे से याद कर लेना चाहती थी कि कहीं कोई कमी नहीं रह जाए।'

Vijay: फीस के मामले में तमिल सिनेमा के बाहुबली बने विजय, अपनी फाइनल फिल्म के लिए वसूल रहे हैं मोटी रकम

नोरा का वर्क-फ्रंट 
'मडगांव एक्सप्रेस' में नोरा की एक्टिंग की खूब सराहना हुई है। दर्शक अब उन्हें बतौर अभिनेत्री स्वीकारने लगे हैं। आने वाले दिनों में नोरा नेटफ्लिक्स के शो 'बी हैप्पी' में अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो के अलावा वार्नर अमेरिका के साथ एक एल्बम में काम करने जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें