निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली को लेकर कहा जाता है कि वे सेट पर काफी सख्त रहते हैं। कई बार परफेक्शन के लिए वे सितारों से घंटों इंतजार कराते हैं। इसे लेकर शेखर सुमन ने प्रतिक्रिया दी है।
मशहूर अभिनेता शेखर सुमन नेटफ्लिक्स पर 1 मई को रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आए हैं। संजय लीला भंसाली के बारे में कहा जाता है कि वे अनुशासन के पक्के हैं और सेट पर सितारों के प्रति काफी सख्त रहते हैं। हाल ही में शेखर सुमन इसे लेकर भंसाली का बचाव करते नजर आए। संजय लीला भंसाली सेट पर सितारों से इंतजार कराते थे, इसे लेकर शेखर सुमन ने सफाई दी।
'अभिनेता को सैनिक की तरह तैयार रहना होगा'
शेखर सुमन ने आगे कहा कि जो लोग इंतजार करते-करते अपने किरदार का ख्याल खो देते हैं, वे अभिनेता नहीं हैं। उन्होंने कलाकारों की तुलना सैनिकों से करते हुए भंसाली का बचाव किया। शेखर सुमन ने कहा, 'सैनिक कभी यह नहीं कहेंगे कि मैं 12 घंटे से इंतजार कर रहा हूं, अब मैं घर जाना चाहता हूं। क्या ऐसा होता है? नहीं, वह वहां रहते हैं, जब भी दुश्मन आता है तो फायरिंग शुरू कर देते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि बर्फबारी हो रही है या गर्मी। एक अभिनेता को एक सैनिक की तरह तैयार रहना होगा'।
'नहीं करनी चाहिए शिकायत'
शेखर सुमन ने आगे कहा कि भले ही निर्देशक अपने अभिनेता को वहां बैठने और दो-तीन दिनों तक ऐसा करते रहने के लिए कहे, लेकिन अगर वह अभिनेता है तो उसे ऐसा करना चाहिए। शेखर सुमन ने आगे कहा, 'आप अपनी एकाग्रता खोने की शिकायत नहीं कर सकते, नहीं तो फिर उस जगह से चले जाइए। इसका मतलब ही यही है कि अभिनेता होने से आपका कोई लेना-देना नहीं है। बात करें 'हीरामंडी' की तो इस सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल और फरदीन खान जैसे सितारे नजर आए हैं।
Pushpa 2: 'पुष्पा पुष्पा' के बाद दूसरे गाने से धमाल मचाने को तैयार अल्लू अर्जुन, इस दिन रिलीज होगा अगला ट्रैक