कंपनी ने नेटफ्लिक्स को दिए थे फिल्म के अधिकार
रिपोर्ट्स की मानें तो जू याओ ने एक विवाद के चलते 'यूजू' के संस्थापक लिन क्यूई की हत्या की। कहा जा रहा है कि' यूजू' कंपनी के पास एक 'द थ्री-बॉडी प्रॉब्लम' के फिल्म अधिकार थे, जो कि एक साइंस फिक्शन फिल्म है। कंपनी ने साल 2020 में इसका राइट्स नेटफ्लिक्स को दे दिया। 'यूजू' के संस्थापक लिन क्यूई को उस सीरीज का कार्यकारी निर्माता बनाया गया था, जिसका निर्माण 'गेम ऑफ थ्रोन्स' फेम निर्माता बेनिओफ और वीस ने किया था। इस कंपनी ने टीवी सीरीज पर 'गेम ऑफ थ्रोन्स: विंटर इज कमिंग' पर आधारित एक गेम भी बनाया था।