मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर, नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर वर्ष 2024 के लिए 12 तेलुगु फिल्मों की अपनी लाइनअप की घोषणा की है। ये फिल्में, अपनी थिएट्रिकल रिलीज के बाद, नेटफ्लिक्स की साल 2024 की स्लेट का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं, जिसमें हाल ही में रिलीज हुई प्रभास की 'सलार' भी शामिल है। आइए जानते हैं और किन फिल्मों का दर्शक लुत्फ उठा सकते हैं।
नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 12 शीर्षकों की एक झलक के साथ प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा हुआ। इस घोषणा से दुनिया भर के तेलुगु सिनेमा प्रशंसकों के बीच खुशी देखी जा सकती है, जिन्होंने 2023 में 'भोला शंकर', 'दसरा', 'ब्रो', 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी', 'एमएडी' और 'कुशी' जैसी फिल्मों का आनंद लिया। नेटफ्लिक्स अपने दर्शकों के लिए इस साल अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2', जूनियर एनटीआर की 'देवरा' और प्रभास की 'सलार' के बहुप्रतीक्षित सीक्वल स्ट्रीमिंग सेवा पर ला रहा है।
विज्ञापन
दुनिया भर के दर्शकों के लिए बेहतरीन तेलुगु सिनेमा होंगे प्रदर्शित
नेटफ्लिक्स इंडिया ने आगामी लाइनअप के बारे में कहा, “नेटफ्लिक्स की दक्षिण सामग्री देखने में 50% की सालाना वृद्धि हमारी तेलुगु फिल्म की पेशकश की मजबूत अपील को दर्शाती है। सर्वश्रेष्ठ तेलुगु ब्लॉकबस्टर सिनेमा और इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों से भरपूर इस साल की लाइनअप दुनिया भर के दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है। हम भारत और दुनिया भर के दर्शकों के लिए बेहतरीन तेलुगु सिनेमा लाने के लिए रोमांचित हैं।"
ये फिल्में होंगी स्ट्रीम
बता दें कि 'देवरा', 'सलार - द सीजफायर' और 'पुष्पा 2' के अलावा, इस साल नेटफ्लिक्स अन्य तेलुगु शीर्षकों जैसे 'बडी', 'गैंग्स ऑफ गोदावरी', 'टिल्लू स्क्वायर', विजय देवरकोंडा की 12वीं फिल्म की भी स्ट्रीमिंग होगी।