फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCB: ड्रग्स की तस्करी मामले में एनसीबी का एक्शन, पूर्व डीएमके नेता और अन्य चार के खिलाफ आरोप पत्र किया दायर

Mon, 15 Apr 2024 11:45 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जाफर सादिक अब्दुल और उसके चार कथित सहयोगियों को एनसीबी की चार्जशीट में आरोपी बताया गया। फिल्म निर्माता को एनसीबी ने 2000 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत वाली स्यूडोएफेड्रिन की तस्करी में संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 2000 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी रैकेट के सिलसिले में निष्कासित डीएमके नेता जाफर सादिक और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। संघीय मादक द्रव्य रोधी एजेंसी ने पिछले सप्ताह यहां एक नामित अदालत के समक्ष नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोजन शिकायत दर्ज की।

विज्ञापन


एनसीबी की चार्जशीट
रिपोर्ट्स के अनुसार, जाफर सादिक अब्दुल रहमान और उसके चार कथित सहयोगियों को एनसीबी की चार्जशीट में आरोपी बताया गया है। 36 वर्षीय तमिल फिल्म निर्माता को पिछले महीने एनसीबी ने 2000 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत वाली लगभग 3500 किलोग्राम स्यूडोएफेड्रिन की तस्करी में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी तब हुई, जब एजेंसी ने फरवरी में तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जो सभी तमिलनाडु के रहने वाले थे और दिल्ली के बसई दारापुर इलाके में सादिक की कंपनी एवेंटा के एक गोदाम पर छापेमारी के दौरान 50 किलोग्राम नशीले पदार्थ बनाने वाला रसायन स्यूडोएफेड्रिन जब्त किया।
Sai Pallavi: साई पल्लवी का पुराना वीडियो वायरल, ‘शीला की जवानी’ गाने पर किया जबर्दस्त डांस
विज्ञापन


स्यूडोएफेड्रिन की तस्करी
एनसीबी ने दावा किया था कि गिरफ्तार किए गए तीन लोगों और सादिक ने उन्हें बताया किया कि पिछले तीन वर्षों में उनके द्वारा कुल 45 स्यूडोएफेड्रिन की खेप भेजी गई थी, जिसमें लगभग 3500 किलोग्राम स्यूडोएफेड्रिन था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2000 करोड़ रुपये से अधिक थी। आरोपी कथित तौर पर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में स्वास्थ्य-मिश्रण पाउडर और सूखे नारियल के रूप में स्यूडोएफेड्रिन की तस्करी के माध्यम से एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी सिंडिकेट चलाता था।
Vijay Devarakonda: ‘द फैमिली स्टार’ के नतीजों ने तोड़ा दिल राजू का दिल, अगली दो फिल्मों की रिलीज संकट में
विज्ञापन


सादिक का ड्रग्स नेटवर्क
एनसीबी ने कहा है कि सादिक के तमिल और हिंदी फिल्म फाइनेंसरों के साथ संबंध की जांच की जा रही है, जिसमें कुछ हाई-प्रोफाइल लोग के शामिल होने और राजनीतिक फंडिंग का शक है। सादिक को फरवरी में सत्तारूढ़ द्रमुक द्वारा निष्कासित कर दिया गया था, क्योंकि एनसीबी की जांच में उसका नाम ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ा और नेटवर्क से कथित संबंधों के बारे में खुलासा हुआ। तमिलनाडु के कानून मंत्री और डीएमके नेता एस रेगुपति ने पिछले महीने कहा था कि उनकी पार्टी का सादिक के साथ कोई संबंध नहीं है।
Salman Khan Firing Case: 'परिवार ने नहीं दिया कोई बयान', सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग पर बोले अरबाज खान

सादिक को मिलता था इतना कमीशन
एनसीबी के अनुसार, सादिक ने कथित तौर पर अपने ड्रग व्यापार के पैसे को फिल्म निर्माण, रियल एस्टेट और आतिथ्य सहित अन्य प्रमुख या गुप्त व्यवसायों में निवेश किया था। 'मंगई' नाम की एक तमिल फिल्म को आरोपी ने ड्रग के पैसे से पूरी तरह से वित्त पोषित किया था। एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पिछले महीने दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान संवाददाताओं से कहा था कि उन्होंने चेन्नई में एक होटल भी बनाया है। सादिक को कथित तौर पर नशीले पदार्थों की तस्करी से प्रति किलोग्राम एक लाख रुपये कमीशन मिलता था। ईडी ने भी सादिक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है और पिछले हफ्ते तमिलनाडु में उसके परिसरों और उससे जुड़े लोगों पर छापेमारी की थी।
The Sabarmati Report: ‘द साबरमती रिपोर्ट’ पर लटकी सेंसर की तलवार, चुनाव के चलते बदली रिलीज डेट!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें