फिल्म 'नई नवेली' में यामी गौतम
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
नई बहू या नई मुसीबत?
इस गाने में हर तरफ नई बहू के आने खुशियां बिखरी हुई हैं। मगर बीच में दो लोग उन्हें इशारे से ये बताते हैं कि उनकी नजर यामी पर है। इसके जवाब में वह बस हंस देती हैं। जो किसी बहुत बड़े रहस्य की तरफ इशारा कर रहा है। फिल्म की झलकियों के मुताबिक अब नई बहू राहत है या आफत यह तो फिल्म में ही पता चलेगा।
फिल्म 'नई नवेली' में यामी गौतम
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म 'नई नवेली' की कास्ट
फिल्म ‘नई नवेली’ में यामी गौतम के अलावा आदिनाथ एम कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवर, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी, सोनल झा, सुनील सिन्हा, प्रतीक पचौरी, अक्षत सिंह, बबीता पांडे, अजय पाल और नीरज सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।
यामी गौतम की 'नई नवेली' का टीजर रिलीज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
फिल्म ‘नई नवेली’ के बारे में
-
फिल्म ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर 2026 को दशहरा के मौके पर रिलीज होने वाली है।
-
फिल्म में यामी गौतम धर और अदिनाथ मुख्य किरदारों में हैं।
-
फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है।
-
फिल्म का लेखन हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने किया है।
-
फिल्म का निर्माण आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा मिलकर कर रहे हैं।
-
वहीं फिल्म में संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है।