फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

What The Hell Navya: 'मेरी परवरिश मजबूत स्त्रियों ने की है', अगस्त्य नंदा ने की मां और नानी जया की तारीफ

Thu, 22 Feb 2024 12:26 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


पॉडकास्ट शो 'व्हाट द हेल नव्या' के इस सीजन को फैंस देख भी सकते हैं। नव्या ने शो के नए प्रोमो में बताया है कि इस एपिसोड में एक खास मेहमान भी उनके साथ वहां मौजूद हैं। इसके पहले के सभी एपिसोड को नव्या अपनी नानी और मां के साथ होस्ट करती नजर आई हैं।
विज्ञापन
नव्या नवेली नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा इन दिनों अपने पॉडकास्ट शो 'व्हाट द हेल नव्या' सीजन 2 की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस शो को नव्या अपनी मां श्वेता और नानी जया बच्चन के साथ होस्ट करती हैं। दर्शकों में उनके पॉडकास्ट को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। नव्या ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल से 'व्हाट द हेल नव्या' के आने वाले एपिसोड के प्रोमो को साझा किया है। अब फैंस कमेंट सेक्शन में जा कर नव्या से एक खास गेस्ट को शो में बुलाने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन



फैंस के लिए है खास सरप्राइज
पॉडकास्ट शो 'व्हाट द हेल नव्या' के इस सीजन को फैंस देख भी सकते हैं। नव्या ने शो के नए प्रोमो में बताया है कि इस एपिसोड में एक खास मेहमान भी उनके साथ वहां मौजूद हैं। इसके पहले के सभी एपिसोड को नव्या अपनी नानी और मां के साथ होस्ट करती नजर आई हैं। वहीं, आने वाले एपिसोड में दर्शकों को जया बच्चन, श्वेता बच्चन और नव्या नवेली नंदा के साथ 'आर्चीज' स्टार अगस्त्य नंदा भी देखने को मिलेंगे। 

Divya Khossla: दिव्या और भूषण के रिश्तों में सब ठीक,टी सीरीज के प्रवक्ता ने अफवाहों को दिया झूठा करार
विज्ञापन


अगस्त्य की बातों से हैरान हुईं श्वेता 
दर्शकों को नव्या नंदा के इस शो में बच्चन परिवार के सदस्यों के बीच होने वाली मजेदार नोंक-झोंक सुनने और देखने को मिलेगा। वहीं, 'व्हाट द हेल नव्या' के आने वाले एपिसोड में नव्या के भाई अगस्त्य भी उनके साथ वहां मौजूद रहने वाले हैं। शो के प्रोमो में अगस्त्य कहते हैं, 'मेरी परवरिश मजबूत स्त्रियों की मौजूदगी में हुई है। मुझे ऐसा लगता है कि मैं दोनों ही जेंडर की भावनाओं को अच्छी तरह से समझ सकता हूं।' उनकी बात सुनकर मां श्वेता बोलती हैं, 'मुझे नहीं पता था कि अगस्त्य आप इतने समझदार हो चुके हैं।' 
विज्ञापन


Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' फिल्म का एलान, फिर दिखेगी वरुण-जान्हवी की जोड़ी

फैंस ने की ऐश्वर्या को बुलाने की मांग 
 पॉडकास्ट शो 'व्हाट द हेल नव्या' के नए प्रोमो में अगस्त्य को अपनी नानी जया बच्चन, मां श्वेता बच्चन नंदा और बहन नव्या के साथ दिलचस्प बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। दर्शकों में अभी से शो के इस आगामी एपिसोड के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, नव्या के फैंस कमेंट सेक्शन में जाकर उनसे ऐश्वर्या राय को शो में बतौर गेस्ट बुलाने की मांग कर रहे हैं। दर्शक ऐश्वर्या राय बच्चन को जया बच्चन और श्वेता बच्चन के साथ देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें