बोले- कोर्ट के स्टे के खिलाफ हुआ एक्शन
कंन्वेंशन हॉल जमींदोज होने के बाद नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वे इस कार्यवाई से आहत हैं और एक्स पर साझा किए पोस्ट में उनका दर्द साफ छलक आया है। एक्टर ने इस तरह बुल्डोजर चलाने को अवैध बताया है और कहा है कि यह एक्शन कोर्ट के स्टे के खिलाफ लिया गया है। नागार्जुन ने लिखा है, 'एन कन्वेंशन के संबंध में किए गए अवैध तरीके से इस तोड़-फोड़ से आहत हूं। यह कार्यवाई कोर्ट के आदेशों और स्टे ऑर्डर्स के खिलाफ जाकर की गई है'।
Telangana: दक्षिण भारत के जाने-माने अभिनेता नागार्जुन के कन्वेंशन हॉल पर चला बुलडोजर; हाइड्रा की बड़ी कार्रवाई
तथ्य बताने के लिए किया बयान जारी
एक्टर ने आगे लिखा है कि वे कुछ तथ्य बताने के लिए यह बयान जारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने किसी कानून का उल्लंघन नहीं किया है। उन्होंने एक इंच भी अतिक्रमण नहीं किया है। सेंटर एक प्राइवेट लैंड पर बनाया गया था। उसके संबंध में जो इमारत गिराने का नोटिस पहले आया था, उस पर स्टे ऑर्डर आ गया है। आज गलत सूचना के आधार पर, गलत तरीके से तोड़-फोड़ की गई। बिल्डिंग गिराने से पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया था।
खटखटाएंगे अदालत का दरवाजा
एक्टर ने आगे कहा, 'एक कानून का पालन करने वाले नागरिक के रूप में, अगर न्यायालय ने मेरे खिलाफ फैसला दिया होता तो मैं खुद ही इसे तोड़ देता। लेकिन मामला अभी वहां पेंडिंग है। फैसला आना बाकी है। मैं ये साफ करना चाहता हूं कि हमारे द्वारा किसी भी तरह का गलत निर्माण या अतिक्रमण नहीं किया गया है। सार्वजनिक रूप से ये गलत धारणा न बने, इसलिए में ये रिकॉर्ड पर रख रहा हूं। हम अधिकारियों द्वारा की गई गलत कार्रवाइयों के संबंध में न्यायालय से उचित राहत की मांग करेंगे'।
Kangana Ranaut: इमरजेंसी बनाते वक्त कंगना के साथ हुई थी साजिश, कहा-कास्टिंग निर्देशकों ने काम करने से किया मना