बीत दिनों कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से आई रेणुका स्वामी हत्याकांड की सनसनीखेज खबर ने पूरे देश को हिला दिया था। इस हत्याकांड में संलिप्तता के कारण कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार दर्शन थुगुदीपा भी जांच के दायरे में हैं। इस बीच फिल्म जगत से उनके समर्थन में भी लोग खुलकर बोलने लगे हैं। फिल्म जगत के नामचीन अदाकार नागा शौर्य ने दर्शन के प्रति अपना समर्थन जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर उन्हें समर्थन दिया है।
नागा शौर्य ने किया दर्शन का समर्थन
नागा शौर्य ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक संदेश साझा किया है। उन्हें रंगबली, चलो, कृष्णा वृंदा विहारी और अन्य फिल्मों के लिए जाना जाता है। अपने इस पोस्ट के जरिए उन्होंने रेणुका स्वामी हत्याकांड के आरोपी दर्शन का समर्थन किया है। उन्होंने दर्शन के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "इस मुद्दे पर लोगों को जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालते देखना बेहद निराशाजनक है। दर्शन अन्ना ऐसा व्यक्ति नहीं हैं, जो अपने सबसे बुरे सपने में भी कभी किसी को नुकसान पहुंचा सके।"
जब सनी देओल के डांस से हुई थी मंदिरा बेदी की तुलना
सच्चाई जल्द सामने आ जाएगी- नागा शौर्य
नागा शौर्य ने दर्शन को एक उदार और दयालु व्यक्ति बताया है, जो सबकी मदद करते हैं। इसमें उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा, "मैं अपने सबसे बुरे डर में भी इस खबर को स्वीकार नहीं कर सकता। मुझे हमारी न्यायिक प्रणाली पर भरोसा है कि सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।" उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार के साथ उनकी गहरी संवेदना है, लेकिन इससे दूसरा परिवार भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। उनकी निजता का भी लोगों को सम्मान करना चाहिए। अभिनेता का कहना है कि दर्शन बहुत जल्द निर्दोष साबित हो जाएंगे और जो वास्तविक अपराधी होगा उसे सजा जरूर मिलेगी।
Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ को इन दो फिल्मों के लिए मिले थे करीब 165 करोड़! निर्माता ने किया बड़ा खुलासा
फैन की हत्या का है मामला
कुछ दिनों पहले कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और उनकी कथित प्रेमिका पवित्रा गौड़ा को रेणुका स्वामी की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, मृतक ने कथित तौर पर गौड़ा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, दर्शन ने अपने गुर्गों का इस्तेमाल करके कथित तौर पर पीड़ित की पीट कर हत्या कर दी थी, जिसके बाद पीड़ित का शव एक नाले में पड़ा मिला था। सोशल मीडिया पर लोग इस हत्याकांड को लेकर काफी आक्रोशित हैं और लगातार दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
Hina Khan: ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं हिना खान, पोस्ट साझा कर बोलीं- मजबूती से सामना कर रही हूं