इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में एक 'कल्कि 2898 एडी' सिनेमाघरों में लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। लोग फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं, जिसका सबूत फिल्म का दिनों-दिन बढ़ता जा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्श है। प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने अच्छी-खासी कमाई की है।
नाग अश्विन ने प्रभास के लिए किया खास पोस्ट
प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' सिर्फ भारत ही नहीं विदेश में भी धमाल मचा रही है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस पौराणिक कथाओं और साइंस फिक्शन के मिश्रण वाली फिल्म में कलाकारों के अभिनय की भी काफी तारीफ की जा रही है। इस बीच नाग अश्विन ने अपनी फिल्म के नायक की काफी तारीफ़ की है। उन्होंने प्रभास को फिल्म की सफलता का श्रेय देते हुए युग का सबसे बड़ा स्टार बताया है।
बताया सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस स्टार
नाग अश्विन ने अपने एक्स अकाउंट पर प्रभास की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा," यह आदमी जो आराम से बैठा है, वह इन सब की वजह है। बिना किसी भेद भाव के निर्विवाद रूप से इस युग का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस स्टार। उन्होंने हमारे प्रोडक्शन को वह करने का आत्मविश्वास दिया, जो भी हमने इस फिल्म में किया। उन्होंने मुझे वह करने की आजादी दी, जो मैंने किया। इसके अलावा कई सारे सुझाव, जो फिल्म को इस स्तर की बनाने में मददगार रही। हर किसी का प्रिय, हमारा भैरव और अब दुनिया का क...।"
मुंबई की बारिश का लुत्फ उठाती दिखीं मृणाल
Ambani Family: राधिका-अनंत की शादी की रस्मों की शुभ शुरुआत, मामेरु कार्यक्रम में शामिल हुआ पूरा अंबानी परिवार
क्या प्रभास ही हैं कल्कि ?
नाग अश्विन ने बड़ी चालाकी से ये नहीं बताया है कि वह क से कर्ण कहना चाह रहे हैं या प्रभास के कल्कि होने का इशारा कर रहे हैं। फिल्म जबसे रिलीज हुई है, तबसे सब इस पर ही बात कर रहे हैं कि प्रभास कल्कि हैं या नहीं। इसे लेकर तरह-तरह की जानकारियां जुटाई जा रही हैं। अब फिल्म में प्रभास ही कल्कि बनेंगे या नहीं, ये तो भविष्य की बात है। फिलहाल 'कल्कि 2898 एडी' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है।
'कल्कि 2898 एडी' का जादू बरकरार, सातवें दिन भी की शानदार कमाई