'कल्कि 2898 एडी' को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म के रिलीज होने का देश-विदेश में लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नाग अश्विन निर्देशित यह फिल्म पौराणिक कथाओं और साइंस-फिक्शन का अद्भुत मिश्रण होने का दावा करती है। फिल्म इस महीने 27 जून को रिलीज होने वाली है। हालांकि, फिल्म ने रिलीज से पहले ही अमेरिका में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।
आगामी सोमवार को रिलीज होगा ट्रेलर
यह अब तक की बनी सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है। फिल्म के निर्देशक के मुताबिक, फिल्म पर 425 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। फिल्म के ट्रेलर को लंबे समय से दर्शक इंतजार कर रहे थे, जिसके बाद तीन जून को सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी कर निर्माताओं ने ट्रेलर के रिलीज डेट की घोषणा की थी। इस पोस्टर में जानकारी दी गई थी कि फिल्म का ट्रेलर 10, जून 2024 को रिलीज किया जाएगा।