पिता को लकवा मार गया
प्रखर गुप्ता के साथ बातचीत में मुनव्वर फारूकी ने बताया 'शुरू में मुझे अपने पिता पर बहुत गुस्सा आया, लेकिन बाद में मैंने अपना गुस्सा कम किया। मेरी मां के गुजरने के दो साल बाद मेरे पिता का 80 प्रतिशत शरीर लकवाग्रस्त हो गया। वह 11 साल तक ऐसे ही रहे और मैं उन्हें खलनायक समझता रहा। हालांकि मुझे एहसास हुआ कि वह मेरे पिता हैं। मुझे लग रहा था कि उन्होंने गलत किया लेकिन उन्हें इसकी सजा मिली। उन्होंने तकलीफ झेली।'
फारूकी ने अपने पिता के बारे में आगे कहा 'इस इंसान से मैं कैसे नफरत करूं? मेरे पास उनके अलावा कोई नहीं। उस स्थिति ने मुझे माफ करना सिखाया। फिर मैंने सब कुछ छोड़ दिया।'
यह खबर भी पढ़ें: Meghna Lakhani: कौन हैं मेघना लखानी? ईशा देओल के पूर्व पति से जुड़ रहा है नाम