बिग बॉस 19 पहले दिन से ही चर्चाओं में बना हुआ है। अब बिग बॉस के घर गौरव खन्ना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में जब उन्हें खाना बनाने की जिम्मेदारी दी जाती है, तो वो ये कहते हुए खाना बनाने से मना कर देते हैं कि उन्हें खाना बनाना आता ही नहीं है। ये वो ही गौरव खन्ना हैं जिन्होंने सेलेब्रिटी मास्टर शेफ जीता भी है। अब गौरव का ये वीडियो चर्चाओं में बना हुआ है।
एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हाउस कैप्टन बनीं कुनिका सदानंद सबको काम बांटती हैं। इसी दौरान कुनिका गौरव खन्ना को खाना बनाने की जिम्मेदारी देती हैं। लेकिन गौरव साफ मना कर देते हैं। गौरव कहते हैं, “मैडम मैं नहीं आऊंगा। वैसे भी मुझे भारतीय खाना बनाना नहीं आता, फिर घरवालों को सारा दिन भूखा रहना पड़ेगा।” इसके बाद कुनिका ड्यूटी बदलकर जीशान कादरी के साथ गौरव को वॉशरूम साफ करने का काम देती हैं। अब सेलेब्रिटी मास्टर शेफ के विनर रहे गौरव खन्ना का ये कहना कि उन्हें खाना बनाना नहीं आता है, चर्चा में है। तो वहीं सेलेब्रिटी मास्टर शेफ के स्क्रिप्टेड होने की भी बात कही जा रही है।
मैं यहां खाना बनाने नहीं आया हूं
इसके बाद एक अन्य वीडियो में गौरव मृदुल तिवारी के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए नजर आते हैं। जहां वो कहते हैं कि मेरा मन नहीं है और मुझे भारतीय खाना बनाना भी नहीं आता। मैंने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इस शो के लिए थोड़ी किया है। अब कोई कहे कि एक्टर हो तो सारे दिन एक्टिंग करो। वो लोगों ने मुझे कुकिंग कितना आता है, देख लिया। इस शो में उनको मेरी पर्सनैलिटी देखनी है।
गौरव खन्ना ने दी सफाई
इस मामले को बढ़ता देख गौरव खन्ना की ओर से अपनी सफाई भी दी गई है। गौरव खन्ना की टीम की ओर से उनके एक्स अकाउंट से एक पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में लिखा है, “मास्टरशेफ और बिग बॉस की कुकिंग एक जैसी नहीं है। मास्टरशेफ में गौरव खन्ना मार्गदर्शन के साथ काम करते थे और एक ही प्लेट में बेहतरीन व्यंजन तैयार करते थे। बिग बॉस में लोगों के लिए खाना बनाना, रोजाना खाना बनाना और किसी की निगरानी नहीं करना, सब कुछ है। सेलिब्रिटी मास्टरशेफ से पहले गौरव खन्ना ने कभी खाना नहीं बनाया था। यह शो सीखने, खुद को ढालने और भारी दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने के बारे में था। यह खिताब जीतना दृढ़ संकल्प का नतीजा था, न कि पूर्व कौशल का। आज भारतीय खाने के बारे में एक बयान के आधार पर उन्हें ट्रोल करना और उनका मूल्यांकन करना अनुचित है।”
आज होगा पहला वीकेंड का वार
बिग बॉस 19 में आज पहला वीकेंड का वार देखने को मिलेगा। जो प्रोमो सामने आया है, उसमें सलमान खान प्रणीत मोरे की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं।