मुकेश ऋषि और धर्मेंद्र ने कई शानदार फिल्मों में एक साथ काम किया है। दोनों की साथ में पहली फिल्म 'हमला' थी। इस फिल्म में अनिल कपूर की अहम भूमिका थी। इसके अलावा दोनों 'जियो शान से', 'न्यायदाता' और 'लौह पुरुष' में भी साथ काम कर चुके हैं।
अभिनेता मुकेश ऋषि भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय खलनायकों में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। मुकेश ऋषि ने अपने तीन दशक से अधिक के करियर में अमिताभ बच्चन से लेकर धर्मेंद्र, सनी देओल, आमिर खान और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकारों के साथ काम किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश ऋषि अपने पुराने दिनों को याद करते नजर आए।
विज्ञापन
धर्मेंद्र के पोस्टर रखते थे साथ
मुकेश ऋषि ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के साथ कई फिल्मों में काम किया है। पिछले दिनों एक रेडियो शो में बातें करते हुए उन्होंने कहा, 'जब मुझे पहली बार पता चला कि धर्मेंद्र सेट पर आए हैं तो मैं उनसे मिलने नहीं गया। मैं अपनी लाइन याद करता रहा। जब मैं शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचा तब मैंने उनकी तरफ देखा भी नहीं। मैं सीधे अपना दृश्य देने चला गया। जबकि मेरी अलमारी में धर्मेंद्र साहब की तस्वीर लगी हुई थी'।
धर्मेंद्र को किया प्रणाम
मुकेश ऋषि अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'जैसे ही वह दृश्य शूट हुआ मैं भागकर धर्मेंद्र साहब के पास पहुंचा। मैं उनके पैरों में गिर पड़ा। मैंने दृश्य शूट करने से पहले उनकी तरफ देखा तक नहीं था क्योंकि मेरे मन में उनके लिए इतनी इज्जत थी कि अगर मैं उनकी तरफ देख लेता तो वही दृश्य बिल्कुल शूट ही नहीं कर पाता। बड़ों का सम्मान कैसे करना है यह आपको कोई नहीं सीखाता है। यह अपने-आप सीखनी पड़ती है'।
इस फिल्मों में किया है धर्मेंद्र के साथ काम
मुकेश ऋषि और धर्मेंद्र ने कई शानदार फिल्मों में एक साथ काम किया है। दोनों की साथ में पहली फिल्म 'हमला' थी। इस फिल्म में अनिल कपूर की अहम भूमिका थी। इसके अलावा दोनों 'जियो शान से', 'न्यायदाता' और 'लौह पुरुष' में भी साथ काम कर चुके हैं।