फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi-Zaheer: सोनाक्षी-जहीर को ट्रोल करने वालों को मुकेश खन्ना का जवाब, कहा- इसे धर्म के चश्मे से मत देखो

Sun, 07 Jul 2024 03:01 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मुकेश खन्ना ताजा घटनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में, मुकेश ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को ट्रोल करने वाले लोगों को जवाब दिया है। 
विज्ञापन
मुकेश खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम @iammukeshkhanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून, 2024 को शादी की थी और तभी से कुछ लोग दोनों पति-पत्नी को ट्रोल कर रहे हैं। इस ट्रोलिंग की जड़ में जो चीज है, वो है- अंतरधार्मिक विवाह। दोनों की शादी के बाद इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बहस हुई। हालांकि, ऐसा नहीं है कि केवल ट्रोलिंग ही ट्रोलिंग हुई हो। कई लोगों ने खुलकर सोनाक्षी और जहीर के इस फैसले का स्वागत भी किया। अब इसी सिलसिले में मुकेश खन्ना का भी नाम जुड़ गया है।

विज्ञापन


Coolie: 'वेट्टैयन' के बाद 'कुली' में रजनीकांत के साथ काम करेंगे फहद फाजिल? सोशल मीडिया पर अफवाह का बाजार गर्म

हिंदू-मुस्लिम चश्मे से मत देखिए
मुकेश खन्ना अक्सर ताजा घटनाओं को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। वो बेझिझक अपनी राय रखते हैं। एक हालिया साक्षात्कार में, सोनाक्षी और जहीर को ट्रोल करने वाले लोगों को जवाब देते हुए मुकेश खन्ना ने कहा कि उनकी शादी को हिंदू-मुस्लिम चश्मे से मत देखिए। वे दोनों छह से सात साल तक साथ रहे थे और ये अचानक लिया हुआ निर्णय नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Kalki 2898 AD on OTT: ओटीटी पर जल्द दस्तक देगी कल्कि 2898 एडी, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

सोनाक्षी और जहीर की शादी पारिवारिक मामला: मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि सोनाक्षी और जहीर की शादी उनका पारिवारिक मामला है। मुकेश ने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या हिंदू और मुस्लिम शादी नहीं कर सकते? कई लोगों ने ऐसी शादी की है और खुशी से जी रहे हैं। बता दें कि सोनाक्षी और जहीर एक साथ डबल एक्सएल फिल्म में काम कर चुके हैं। दोनों 2017 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने शादी रचाने का फैसला लिया।

Sonakshi Sinha: जहीर से शादी के बाद मां को मिस कर रही हैं सोनाक्षी सिन्हा, साझा किया अपने दिल का हाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें