जान्हवी कपूर और राजकुमार पहली बार एक साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रुह' में नजर आए थे। अब यह दोनों दोबारा से एक साथ फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आने वाले हैं। इन फिल्मों में काम करने के बाद जान्हवी और राजकुमार की दोस्ती अब पहले से काफी अच्छी हो गई है। दोनों ही अपनी आगामी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान दोनों की लाजवाब बॉन्डिंग देखकर फैंस भी बेहद खुश हैं। आज राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' रिलीज हो गई है। ऐसे में जान्हवी ने राजकुमार राव के लिए एक खास बात लिखी है।
जान्हवी ने राजकुमार के लिए लिखा खास नोट
जान्हवी कपूर ने कुछ ही देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट की स्टोरी पर एक फोटो साझा कर फिल्म 'श्रीकांत' के लिए अपना उत्साह जताया है। जान्हवी ने फिल्म 'श्रीकांत' का एक वीडियो साझा किया है साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''आज रिलीज हो रही है श्रीकांत, साथ में एक लाल रंग का हॉर्ट इमोजी भी लगाया है।''
श्रीकांत
राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' एक बायोपिक है। राजकुमार राव की यह फिल्म बिजनेस मैन श्रीकांत बोला की जिंदगी पर आधारित है। श्रीकांत बोला बौलेंट इंडस्ट्रीज के संस्थापक हैं, जो आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव से आते हैं। वे मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यूएसए में पढ़ाई करने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय नेत्रहीन छात्र थे, जिन्होंने अपनी दृष्टिहीनता को समस्या नहीं बल्कि चैलेंज समझा और कामयाबी की नई कहानी लिखी। यह फिल्म आज 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
'मिस्टर एंड मिसेज माही'
जान्हवी कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' बीते लंबे समय से अपनी रिलीज को लेकर चर्चाओं में है। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। यह फिल्म 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में जान्हवी और राजकुमार राव के अलावा अभिषेक बनर्जी, राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, जरीना वहाब और पूर्णेंदु भट्टाचार्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
जान्हवी और राजकुमार फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के कुछ नए पोस्टर्स भी जारी किए थे, जिसमें दोनों कलाकार स्टेडियम में चीयरअप करते हुए नजर आए। इंडियन जर्सी में दोनों का पोस्टकर फैंस बेहद उत्साहित हुए। इस पोस्ट को शेयर करते हुए जान्हवी ने लिखा था, ''मिलिए मिस्टर और मिसेस माही से। इनके लिए लाइफ ही क्रिकेट है और क्रिकेट ही लाइफ है। क्रिकेट से बढ़कर मिस्टर माही सिर्फ अपनी पत्नी से प्यार करते हैं। फैंस बड़े पर्दे पर जान्हवी और राजकुमार की जोड़ी को देखने के लिए बेकरार हैं।
Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने बिग बॉस 17 के विजेता को किया रोस्ट, गुस्से से तिलमिला उठे मुनव्वर फारूकी