फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mr and Mrs Mahi Trailer: जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का पहला ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए उत्साहित

Sun, 12 May 2024 04:15 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का पहला ट्रेलर रिलीज हो चुका हैं। जान्हवी और राजुकमार की जोड़ी को देखकर फैंस उत्साहित हैं।
विज्ञापन
मिस्टर एंड मिसेड माही - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जान्हवी कपूर अपनी आगामी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। आज फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेड माही' का पहला ट्रेलर रिलीज हो चुका हैं। इसके ट्रेलर को स्टार स्पोर्ट्स हिंदी और यूट्यूब पर कुछ ही घंटों पहले रिलीज किया गया था। साथ ही फिल्म के इस वीडियो को जान्हवी कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। इसके वीडियो को देखकर फैंस बेहद उत्साहित हो गए हैं।
विज्ञापन


फिल्म का ट्रेलर
'मिस्टर एंड मिसेज माही' का ट्रेलर रिलीज होते ही जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की केमिस्ट्री ने एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म से पहले दोनों ने फिल्म 'रूही' में एक साथ काम किया था। इस फिल्म में इन दोनों की जोड़ी को फैंस ने बेहद पसंद किया था। जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में जान्हवी और राजकुमार की शानदार केमिस्ट्री को बेहद पसंद किया जा रहा है।
 

जान्हवी बनीं क्रेकेटर
जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का ट्रेलर काफी दमदार है। मिस्टर एंड मिसेज माही में दोनों को फिल्म में अपने सपनों और फर्ज के बीच जूझते हुए दिखाया गया है। मिसेज माही को क्रिकेटर बनने के लिए मिस्टर माही अपने परिवार से भी बगावत कर बैठते है।
विज्ञापन


फैंस के कमेंट्स
स्टार स्पोर्ट्स हिंदी और यूट्यूब पर रिलीज होने के बाद जान्हवी ने फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के पहले ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया है। फिल्म का ट्रेलर जैसे ही जान्हवी ने अपने अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा किया तभी से फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक फैन ने लिखा, ''फिल्म को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।'' एक यूजर ने लिखा, ''ट्रेलर में ही पूरी फिल्म की कहानी क्यों दिखा दी।'' एक और फैन ने लिखा, ''इस पूरे गाने को सुनने के लिए बेकरार हूं।'' 

यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के लिए जान्हवी ने क्रिकेटर के तौर-तरीकों को सीखने और अपनाने के लिए 6 महीने की कड़ी ट्रेनिंग ली थी। ये फिल्म 31 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन

Harshaali Malhotra: बजरंगी भाईजान की मुन्नी का 'हीरामंडी' डांस वीडियो हुआ वायरल, फैंस-काश मुन्नी बनती आलमजेब
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें