मिथुन चक्रवर्ती ने टीवी शो 'सा रे गा मा पा' में बताया कि जब उनके फिल्मी करियर की शुरूआत हो रही थी, तो उन्हें एक लड़की से प्यार हो गया था, जो उन्हें छोड़कर चली गई थी।
तीन-तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती हाल ही में, टीवी रिएलिटी शो 'सा रे गा मा पा' में नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के पुराने दिनों को याद करते हुए कई दिलचस्प बातें बताई। उन्होंने जो किस्से सुनाए वो शायद ही किसे ने पहले सुना होंगे। दरअसल, मिथुन ने उन दिनों के बारे में बात की, जब वो प्यार में पड़े हुए थे।
विज्ञापन
छोड़कर चली गई थी प्रेमिका
मिथुन चक्रवर्ती ने बताया कि जब उनके फिल्मी करियर की शुरूआत हो रही थी, तो उन्हें एक लड़की से प्यार हो गया था। संघर्ष के उन दिनों में उनकी मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई थी, क्योंकि मिथुन जिस लड़की से इश्क करते थे, वो उन्हें छोड़कर चली गई थी। इससे मिथुन काफी दुखी हो गए थे।
प्लेन में सफर के दौरान फिर हुई मुलाकात
संघर्ष की आग में तपते-तपते मिथुन सुपरस्टार बन चुके थे। उनका करियर ऊचांईयां छू रहा था। इसी बीच अचानक उनकी मुलाकात उसी लड़की से हो गई। मिथुन ने याद करते हुए बताया कि एक दिन यात्रा के दौरान उन्हें वही लड़की मिल गई। दोनों एक ही प्लेन में सफर कर रहे थे। लड़की मिथुन से नजरें बचा रही थी, लेकिन मिथुन अपनी सीट से उठकर उसके पास चले गए और पूछा कि नजर क्यों नहीं मिल रही है? ये सुनते ही लड़की ने मुंह फेर लिया। मिथुन ने कहा कि उस वक्त उन्हें लगा कि वो खुद को दोषी-सा महसूस कर रही है। इसलिए लड़की को थोड़ा शांत करने के लिए मिथुन ने कहा कि उस वक्त तुमने मेरे साथ जो किया था, सही किया था।
मिथुन ने लड़की के फैसले को बताया सही
मिथुन ने आगे बताया कि उन्होंने लड़की से कहा था कि उसका संघर्ष के दिनों में उन्हें छोड़कर जाने का फैसला बिल्कुल सही था। यह सुनकर लड़की ने रोना शुरू कर दिया था। बाद में उस लड़की ने भी मिथुन से अपने दिल की बात कही थी। उन्होंने मिथुन से कहा कि उसे लगता है कि उसने गलती की थी और उस वक्त ऐसा नहीं करना चाहिए था। इस पर मिथुन ने कहा कि अगर वो ऐसा नहीं करती तो शायद वो लीजेंड नहीं बन पाते।