फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohsin Khan: मोहसिन खान को हार्ट अटैक आने की खबर गलत, अभिनेता बोले- मुझसे कहने में गलती हो गई थी

Fri, 13 Sep 2024 03:50 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान ने अपनी हेल्थ को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उनको हार्ट अटैक नहीं आया था बल्कि उनसे कहने में गलती हो गई थी।
विज्ञापन
मोहसिन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @khan_mohsinkhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ हफ्तों पहले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहनसिन खान ने इंटरव्यू के दौरान 2023 में फैटी लिवर के कारण माइल्ड हार्ट अटैक आने की बात कही थी। उन्होंने यह भी कहा था कि वह अस्पताल में भर्ती हुए थे, यह देखने के लिए कि वह स्वस्थ हैं या नहीं। मोहसिन ने बाद में साफ किया कि ज्यादा गैस बनने के कारण उनको ये परेशानी हुई थी, वह हार्ट अटैक नहीं था।

विज्ञापन

मासूमियत में की गई व्याकरण की गलती थी
ईटाइम्स के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा, 'वह मासूमियत में की गई व्याकरण की गलती थी, जिसके कारण सभी को भ्रम हो गया। मैं कहना चाहता था, 'मुझे लगा कि मुझे हल्का दिल का दौरा पड़ा है', लेकिन बातचीत के दौरान मैंने कहा, 'मुझे लगता है कि मुझे हल्का दिल का दौरा पड़ा है'। मोहसिन ने कहा कि पिछले साल दिसंबर में उन्हें गैस्ट्राइटिस का दौरा पड़ा, जिससे दिल के दौरे जैसा ही पेट और सीने में दर्द हो सकता है।

Rajesh Puri: दिल्ली में किडनैप होने से बाल-बाल बचे अभिनेता राजेश पुरी, फिल्मी स्टाइल में बनाया गया था प्लान

और अधिक भ्रम पैदा नहीं करना था
मोहसिन खान ने कहा कि उन्होंने अपनी इस व्याकरण की गलती को मानने में समय लगाया क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि और भ्रम पैदा हो। उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्य से, स्वास्थ्य के बारे में बातचीत वायरल हो गई, जो वास्तव में एक घंटे के वीडियो में केवल दो मिनट तक चली और ‘हार्ट अटैक’ की चर्चा पूरे नेट पर फैल गई। इसलिए, मैंने सोचा कि मुझे कुछ दिनों तक इंतजार करना चाहिए और प्रचार को कम होने देना चाहिए क्योंकि मैं और अधिक भ्रम नहीं चाहता था'।

Manoj Tiwari: पंकज त्रिपाठी के घर बप्पा के दर्शन को पहुंचे मनोज तिवारी, बोले- उनका निमंत्रण मेरे लिए सम्मान है

प्रशंसकों के प्यार का आभारी हूं
विज्ञापन

मोहसिन ने कहा कि उनका परिवार और रिश्तेदार उनके स्वास्थ्य से अवगत थे। हालांकि, यह भी उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने प्रशंसकों को भी सही जानकारी दें। मोहसिन ने कहा, 'मुझे पिछले कुछ दिनों में बहुत प्यार और समर्थन मिला है, मैं अभिभूत हूं और वास्तव में आभारी हूं'। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अलावा मोहसिन को आखिरी बार 'जब मिला तू' वेब सीरीज में ईशा सिंह के साथ देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें