अभिनेता और राजनेता मिथुन चक्रवर्ती ने हाल ही में पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना की है। उन्होंने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के लिए न्याय की मांग की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा पश्चिम बंगाल के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने एक वीडियो साझा किया जिसमें मिथुन अपनी निराशा व्यक्त करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
क्या कहा मिथुन ने?
रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो में मिथुन कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ‘मैं कई बार कई जगहों पर कह चुका हूं कि आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल की स्थिति बहुत डरावनी होगी। एक बंगाली होने के नाते, मैं अपना सिर ऊपर करके नहीं चल सकता।’ अभिनेता ने आगे कहा, ‘मेरी सहानुभूति पीड़ित परिवार के साथ है। जो लोग इसमें शामिल हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर दंडित किया जाना चाहिए।’
Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने बचपन में किया था इस अभिनेता को प्रपोज, जवाब मिला- मुझे स्त्रियां पसंद नहीं
ट्विटर पर साझा किया वीडियो
ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘पश्चिम बंगाल में छात्राओं की हत्या जैसे अत्याचार, महिलाओं की असुरक्षा के विरोध में मिथुन चक्रवर्ती की स्पीच और 'अभया' के लिए न्याय की मांग।’
स्ट्रोक के चलते अस्पताल में हुए थे भर्ती
बता दें कि फरवरी 2024 में शूटिंग के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद मिथुन को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें मस्तिष्क में स्ट्रोक का पता चला था। हालांकि, बाद में, उन्हें 12 फरवरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल में भर्ती होने पर अभिनेता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि सभी को अपने आहार पर नियंत्रण रखना चाहिए। बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती को आखिरी बार सुमन घोष की हिट बंगाली फिल्म 'काबुलीवाला' में देखा गया था।
Abhishek Banerjee: करण जौहर पर आरोप लगा बुरा फंसे अभिषेक बनर्जी? बयान साझा कर पेश की सफाई