फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Megalopolis Teaser Trailer : 'मेगालोपोलिस' का टीजर ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस हुए उत्साहित

Tue, 14 May 2024 11:42 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बहु चर्चित फिल्म 'मेगालोपोलिस' का टीजर ट्रेलर आज कुछ ही घंटों पहले रिलीज हो चुका है। ट्रेलर को देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन
मेगालोपोलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'द गॉडफादर' और 'एपोकैलिप्स नाउ' जैसी फिल्मों के निर्देशक फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की फिल्म 'मेगालोपोलिस' का टीजर ट्रेलर अभी कुछ ही घंटों पहले जारी किया जा चुका है। इस फिल्म के टीजर ट्रेलर के रिलीज के बाद से इस फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन


फिल्म को लेकर निर्देशक की राय
निर्देशक फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की फिल्म 'मेगालोपोलिस' का टीजर ट्रेलर पूरे ढ़ेर मिनट का है। 1 घंटे में यूट्यूब पर इसके टीजर ट्रेलर को 15630 लोग देख चुके हैं। फिल्म को लेकर निर्देशक फ्रांसिस ने कहा, ''मेरी नई फिल्म 'मेगालोपोलिस' अब तक का मेरा सबसे बेहतरीन काम है, जिसने मैंने बनाया है।'' 

कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी फिल्म
निर्देशक फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की फिल्म 'मेगालोपोलिस' का प्रीमियर अब कान फिल्म महोत्सव में किया जाएगा। इसका प्रीमियर गुरुवार को कान फिल्म फेस्टिवल में किया जाएगा। इस फिल्म को बनाने में फ्रांसिस को कई सालों का समय लगा है। फ्रांसिस ने 1980 के दशक में पटकथा लिखना शुरू किया था। बहुप्रतिक्षित फिल्म 'मेगालोपोलिस' को कान फिल्म फेस्टिवल में 16 मई को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन




फिल्म की शुरुआत
निर्देशक फ्रांसिस फोर्ड कोपोला ने इस फिल्म को बनाने के लिए पूरे 120 मीलियन डॉलर खर्च किए हैं। ट्रेलर की शुरुआत में रोम के रथों की दौड़, आंदोलन के साथ वहां के दृश्य दिखाते हुए कोई साम्राज्यों के पतन के बारे में बताते हुए कहता है- ''एक साम्राज्य कब मरता है? क्या यह एक ही पल में तबाह हो जाता है? नहीं बिल्कुल नहीं, लेकिन एक समय ऐसा आता है जब लोग इस बात पर विश्वास नहीं करते।''

इस फिल्म में एडम ड्राइवर, ग्रेस वेंडरवाल, जैंडाया ने अभिनय किया है। फिल्म के टीजर ट्रेलर की रिलीज के बाद फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

Cannes Kiara: कान 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी कियारा आडवाणी, वुमेन इन सिनेमा गाला की शोभा बढ़ाएंगी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें