भारतीय फिल्मों में कई मौकों पर पाकिस्तानी कलाकारो ने काम किया है। इस दौरान कुछ फिल्मों में वो बतौर मुख्य अभिनेता भी नजर आए हैं। ऐसे ही एक पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने भी हिंदी फिल्मों में काम किया था। वह आखिरी बार आठ साल पहले हिंदी फिल्मों में नजर आए थे। अब कुछ रिपोर्ट्स मे बताया जा रहा है कि वह कथित तौर पर एक बार फिर हिंदी फिल्मों मे वापसी करने जा रहे हैं।
लंदन में शूट होगी फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अभिनेत्री वाणी कपूर के साथ एक आगामी हिंदी फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्माण जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की शूटिंग लंदन में की जाएगी। फिल्म दो टूटे हुए लोगों के ईर्द-गिर्द घूमने वाली एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी। रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर से इसकी शूटिंग शुरू होगी और नवंबर तक पूरी हो जाएगी। वहीं, फिल्म के बाकी कलाकारों को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Ambani Family: राधिका-अनंत की शादी की रस्मों की शुभ शुरुआत, मामेरु कार्यक्रम में शामिल हुआ पूरा अंबानी परिवार
आखिरी बार 'ऐ दिल है मुश्किल' में किया था काम
फवाद खान आखिरी बार हिंदी सिनेमा में साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में नजर आए थे। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के साथ पर्दे पर नजर आए थे। इससे पहले उन्होंने 'खूबसूरत' और 'कपूर एंड संस' की थी। उन्होंने 2014 में सोनम कपूर अभिनीत खूबसूरत से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। बाद में, करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की दो बड़ी फिल्में कपूर एंड संस और ऐ दिल है मुश्किल में काम किया। रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें कई और फिल्मों के लिए साइन कर लिया गया था, लेकिन उरी में आतंकी हमले के तुरंत बाद ये सभी प्रोजेक्ट बंद कर दिए गए।
मुंबई की बारिश का लुत्फ उठाती दिखीं मृणाल
पाकिस्तानी कलाकारों पर रोक की याचिका खारिज
एक रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने भारतीय फिल्म निर्माताओं को पाकिस्तानी कलाकारों को काम देने से रोकने की याचिका को खारिज कर दिया। इस दौरान न्यायमूर्ति सुनील बी शुक्रे और न्यायमूर्ति फिरदौस पी पूनीवाला की पीठ ने ये कहा कि देशभक्ति देश के प्रति समर्पण है, किसी दूसरे के प्रति दुश्मनी नहीं। उन्होंने इस याचिका की योग्यता में कमी पाते हुए इसे खारिज कर दिया।
Kill Review: निखिल भट ने रचा प्रेम वियोग का सिनेमाई तांडव, विरह की आग ने खत्म कर दिए खानदान के खानदान