फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sai Tamhankar: इमरान हाशमी के साथ जमेगी साई तम्हणकर की जोड़ी, इस फिल्म में अभिनेत्री की एंट्री हुई पक्की

Wed, 27 Mar 2024 05:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'ग्राउंड जीरो' के अलावा साई तम्हणकर फिल्म 'अग्नि' में भी इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगी। 'ग्राउंड जीरो' के निर्माताओं ने इमरान के अपोजिट भूमिका के लिए साई को साइन कर लिया है।
विज्ञापन
इमरान हाशमी, साई तम्हणकर, प्रतीक गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मराठी सिनेमा की चर्चित अदाकारा साई तम्हणकर अब इमरान हाशमी के साथ धमाल करती नजर आएंगी। इमरान की फिल्म में साई की एंट्री हो गई है। फिल्म का नाम है 'ग्राउंड जीरो'। एक्सेल एंटरटेनमेंट की इस फिल्म में प्रतीक गांधी भी नजर आएंगे। साई इससे पहले भूमि पेडनेकर की ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'भक्षक' में नजर आईं, जिसमें उनके अभिनय को खूब सराहा गया।
विज्ञापन

 

'ग्राउंड जीरो' के अलावा 'अग्नि' में भी आएंगी नजर

'ग्राउंड जीरो' के अलावा साई तम्हणकर फिल्म 'अग्नि' में भी इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगी। 'ग्राउंड जीरो' के निर्माताओं ने इमरान के अपोजिट भूमिका के लिए साई को साइन कर लिया है। अभिनेत्री फिल्म में फीमेल लीड किरदार में दिखेंगी। एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ एक बार फिर काम करने को लेकर साई ने उत्साह जताया है।
Aadujeevitham: पृथ्वीराज की 'आदुजीविथम' ने रिलीज से पहले ही कमाए इतने करोड़, फर्स्ट डे ओपनिंग पर टिकी निगाहें
विज्ञापन


साई ने जताई खुशी
साई तम्हणकर ने कहा, 'बहुत ही खुशी हो रही है। यह सुंदर अहसास है, क्योंकि एक्सेल एंटरटेनमेंट एक प्रमुख प्रोडक्शन हाउस है, जिसके साथ हर कोई जुड़ना चाहता है। मुझे इसके साथ तीन बार काम करने का अवसर मिला है, जिसमें 'डब्बा कार्टेल' भी शामिल है। यही कहूंगी कि यह मेरे करियर का महत्वपूर्ण हिस्सा है'।
विज्ञापन

Alia-Ranbir: बांद्रा में अपना नया घर देखने पहुंचे आलिया-रणबीर, नीतू कपूर भी बेटे-बहू के साथ आईं नजर

इमरान और प्रतीक के लिए कही ये बात
साई ने अपने सह-कलाकार इमरान हाशमी और प्रतीक गांधी दोनों की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'इमरान और प्रतिक दोनों शानदार कलाकार हैं। उनके साथ काम करने का मौका मिलना विशेषाधिकार है। मैं इस फिल्म को लेकर उत्साहित हूं और दर्शकों को भी कुछ दिलचस्प देखने को मिलने वाला है। मुझे उम्मीद है कि मैं उन लोगों के लिए भी नए अवसरों के दरवाजे खोलूंगी, जो मेरी तरह मेहनती हैं और अपने सपने पूरे करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं'। 
Munawar-Elvish: मुनव्वर के जेल जाने पर एल्विश ने लिए मजे, कहा- बिग बॉस जीतने के बाद शुरू हो जाता है बुरा टाइम?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें