मलयालम सिनेमा की सर्वाइवल ड्रामा फिल्म ‘मंजुम्मल बॉयज’ अब ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है। इस साल 22 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म ने दर्शकों और फिल्म आलोचकों दोनों की सराहना बटोरीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार’ पर 3 मई को प्रसारित होगी। सच्ची घटना से प्रेरित यह फिल्म दोस्तों के एक समूह की कहानी है, जो छुट्टियों के दौरान गुना की गुफा में फंस जाते हैं। यह फिल्म इस साल रिलीज हुई मलयालम सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।
चार भाषाओं में होगी प्रसारित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने इसके प्रसारण के अधिकार खरीद लिए हैं। 3 मई से ‘मंजुम्मल बॉयज’ चार भाषाओं में प्रसारित होगी, जिसमें मलयालम, तमिल, तेलुगु और हिंदी शामिल है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।