फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora: सच्चे प्यार पर मलाइका अरोड़ा ने रखी अपनी बात, कहा- जीवन परियों की कहानियों के जैसा नहीं होता

Fri, 28 Jun 2024 11:43 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछले कई दिनों से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर अफवाह उड़ रही है कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है। अब मलाइका ने एक साक्षात्कार में सच्चे प्यार को लेकर अपने विचार रखे हैं।
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @malaikaaroraofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर अफवाह उड़ रही है कि दोनों ने अपनी राह बदल ली है और ब्रेकअप कर लिया है। इन अफवाहों को तब तो और भी बल मिल गया, जब हाल ही में, वो अर्जुन कपूर के जन्मदिन की पार्टी में दिखाई नहीं दी। दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही इन तमाम चर्चाओं के बावजूद न तो मलाइका और न ही अर्जुन कपूर की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है। इसी बीच, अब एक साक्षात्कार में मलाइका ने सच्चे प्यार को लेकर बातचीत की है।

विज्ञापन


Malaika Arora: अरबाज के साथ अरहान की परवरिश करना मलाइका के लिए था मुश्किल, बोलीं- 'भगवान का शुक्र है कि...'

मैं दिल से रोमांटिक हूं और प्यार के लिए लड़ सकती हूं
मलाइका अरोड़ा  का कहना है कि चाहे कुछ भी हो जाए, लेकिन वो कभी भी सच्चे प्यार के विचार को नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने कहा कि वो दिल से रोमांटिक हैं, जो प्यार के लिए लड़ सकती हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि जब बात रिश्तों की आ जाती है तो वो काफी यथार्थवादी रहती हैं और इस बात को जानती हैं कि लाइन कहां खींचनी हैं। उन्होंने कहा कि वो एक ठेठ वृश्चिक राशि वाली लड़की है, जो प्यार के लिए आखिर तक लड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Sharmajee Ki Beti: ताहिरा की फिल्म को लेकर आयुष्मान खुराना का मजेदार ट्वीट, क्रिकेटर रोहित शर्मा का किया जिक्र

परियों की कहानियों से अलग होता है असल जीवन
जीवन के सबसे मुश्किल सबक के बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा कि असल जीवन परियों की कहानियों के जैसा नहीं होता है और जीवन में कुछ भी स्थाई नहीं होता है। शायद यही एक मुश्किल सबक है। उन्होंने कहा कि हम सभी इस तरह की कहानियों के साथ बड़े हुए हैं, जिनका अंत परियों की कहानी की तरह होता है। इन कहानियों से हमें बताया गया था कि जिंदगी ऐसी ही होती है, मगर ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि जीवन में आ रहे बदलावों के लिए तैयार रहना चाहिए।

Salman Khan: सलमान बनने वाले थे दूल्हा, साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्दा ने किया खुलासा, बोलीं- ऐन मौके पर..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें