पिछले कई दिनों से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर अफवाह उड़ रही है कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है। अब मलाइका ने एक साक्षात्कार में सच्चे प्यार को लेकर अपने विचार रखे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर अफवाह उड़ रही है कि दोनों ने अपनी राह बदल ली है और ब्रेकअप कर लिया है। इन अफवाहों को तब तो और भी बल मिल गया, जब हाल ही में, वो अर्जुन कपूर के जन्मदिन की पार्टी में दिखाई नहीं दी। दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही इन तमाम चर्चाओं के बावजूद न तो मलाइका और न ही अर्जुन कपूर की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है। इसी बीच, अब एक साक्षात्कार में मलाइका ने सच्चे प्यार को लेकर बातचीत की है।
मैं दिल से रोमांटिक हूं और प्यार के लिए लड़ सकती हूं
मलाइका अरोड़ा का कहना है कि चाहे कुछ भी हो जाए, लेकिन वो कभी भी सच्चे प्यार के विचार को नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने कहा कि वो दिल से रोमांटिक हैं, जो प्यार के लिए लड़ सकती हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि जब बात रिश्तों की आ जाती है तो वो काफी यथार्थवादी रहती हैं और इस बात को जानती हैं कि लाइन कहां खींचनी हैं। उन्होंने कहा कि वो एक ठेठ वृश्चिक राशि वाली लड़की है, जो प्यार के लिए आखिर तक लड़ेंगी।
परियों की कहानियों से अलग होता है असल जीवन
जीवन के सबसे मुश्किल सबक के बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा कि असल जीवन परियों की कहानियों के जैसा नहीं होता है और जीवन में कुछ भी स्थाई नहीं होता है। शायद यही एक मुश्किल सबक है। उन्होंने कहा कि हम सभी इस तरह की कहानियों के साथ बड़े हुए हैं, जिनका अंत परियों की कहानी की तरह होता है। इन कहानियों से हमें बताया गया था कि जिंदगी ऐसी ही होती है, मगर ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि जीवन में आ रहे बदलावों के लिए तैयार रहना चाहिए।