फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phir Aayi Hasseen Dillruba: दिल दहलाने 'फिर आई हसीन दिलरुबा', निर्माताओं ने जारी की फिल्म की पहली झलक

Wed, 17 Jul 2024 01:29 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निर्माताओं ने आज, 17 जुलाई को बहुप्रतीक्षित सीक्वेल 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और सनी कौशल की फिल्म से पहली झलक दिखाई गई है। 
 
विज्ञापन
'फिर आई हसीन दिलरुबा' पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'हसीन दिलरुबा' एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें तापसू पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे प्रमुख भूमिकाओं नें नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में प्यार, धोखा और अपराध की दिल दहला देने वाली कहानी देखने को मिली थी। अब एक बार फिर से दर्शकों को ऐसी कहानी पर्दे पर देखने को मिलने वाली है। बहुत जल्द इस फिल्म का सीक्वेल 'फिर आई हसीन दिलरुबा' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। इसकी रिलीज डेट को लेकर हाल में ही निर्माताओं ने जानकारी साझा की थी। अब इस निर्माताओं ने फिल्म के किरदारों की पहली झलक साझा की है। 

विज्ञापन


दिखी कलाकारों की पहली झलक
'फिर आई हसीन दिलरुबा' एक बहुप्रतीक्षित सीक्वेल है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार फिल्म में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी के साथ सनी कौशल भी फिल्म में नजर आने वाले हैं। निर्माताओं द्वारा इन किरदारों की पहली झलक साझा की गई है, जिसके बाद से फैंस का फिल्म को लेकर उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है। 
आज, 17 जुलाई को ये झलक जारी की गई है, जिसमें तीनों किरदार बारिश में खड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों अलग-अलग पोस्टरों में तापसी दोनों अभिनेताओं के साथ छतरी में नजर आ रही हैं। इस बीच सनी कौशल अपने एक हाथ में गुलाब का गुलदस्ता थामे नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला ने सलमान पर लुटाया प्यार, भर-भरकर दिया आशीर्वाद
फिल्म में मिलेगा जबर्दस्त थ्रिलर 
इन तस्वीरों को देख कर साफ जाहिर होता है कि फिल्म में दर्शकों को जबर्दस्त थ्रिलर देखने को मिलने वाला है। इन तस्वीरों के साथ दिल दहला देने वाला कैप्शन भी लिखा गया है, जिसमें फिल्म के रिलीज डेट का भी जिक्र किया गया है। कैप्शन में लिखा है, "खून को मिटाए ये बारिश, यही है इस कातिलाना इश्क की गुजारिश, फिर आई हसीन दिलरुबा, 9 अगस्त को आ रही है, केवल नेटफ्लिक्स पर।" निश्चित तौर पर थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह फिल्म काफी शानदार नजर आ रही है। इसके पहले भाग को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म दर्शकों एक बार फिर रोमांचक अनुभव देने वाली है। 
विज्ञापन


मानुषी छिल्लर ने बताए जीतने के दस तरीके, देखें वीडियो
साल 2021 में रिलीज हुई 'हसीन दिलरुबा'
रानी और रिशु की प्रेम कहानी एक बार फिर से दर्शकों को डराने और मनोरंजन करने को तैयार है। फिल्म में सनी कौशल अभिमन्यु और जिमी शेरगिल मृत्युंजय की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी जयप्रद देसाई ने संभाली है। वहीं, इसकी कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है। फिर आई हसीन दिलरुबा का निर्माण आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने किया है। फिल्म का सह निर्माण कनिका ढिल्लों और शिव चनाना ने किया है। बताते चलें कि फिल्म का पहला भाग 'हसीन दिलरूबा' के नाम से साल 2021 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। 
अनंत-राधिका की शादी में दिखीं तैमूर की नैनी, जानें क्या है कनेक्शन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें