फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharaj: शूटिंग खत्म होने के बाद रह गई थी कमी, जयदीप अहलावत ने केवल एक दिन के शूट के लिए दोबारा घटाया वजन

Sat, 13 Jul 2024 08:41 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'महाराज' की शूटिंग खत्म होने के बाद निर्देशक को एक सीन को फिर से शूट करने की जरूरत महसूस हुई थी। उस वक्त जयदीप फिर से अपना वजन बढ़ा चुके थे, लेकिन फिर भी उन्होंने एक सीन की खातिर अपना वजन कम किया था।
 
विज्ञापन
जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम @jaideepahlawat
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता जयदीप अहलावत इन दिनों जमकर तारीफें बटोर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि उनकी नई फिल्म 'महाराज' में उनके अभिनय को खूब पसंद किया जा रहा है। जयदीप ने अपने किरदार के लिए काफी मेहनत की थी। हाल ही में 'महाराज' की सफलता को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें फिल्म के निर्देशक ने जयदीप के रोल से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारी साझा की।

विज्ञापन


जयदीप के सीन को फिर से शूट करने की जरूरत महसूस हुई
निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने जयदीप अहलावत की काम के प्रति समर्पण की भावना से जुड़ा एक किस्सा बताया। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ ने बताया कि महाराज की शूटिंग पूरी हो चुकी थी। पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू हुआ तो उन्हें महसूस हुआ कि जयदीप के शुरुआती सीन को फिर से शूट किया जाना चाहिए, जिसके लिए उन्होंने जयदीप से बात की। 

Ananya Panday: क्या अनन्या का नया प्यार है अनंत-राधिका की शादी में आया ये विदेशी मेहमान? छानबीन में लगे यूजर्स
विज्ञापन


नए रोल के लिए जयदीप बढ़ा चुके थे अपना वजन
सिद्धार्थ ने बताया कि उस वक्त जयदीप अहलावत को अपनी शूटिंग खत्म किए पांच महीने बीत चुके थे और वो अपनी नई फिल्म के लिए वजन भी बढ़ा चुके थे। इसे देखते हुए सिद्धार्थ ने जयदीप से कहा कि कोई बात नहीं वीएफएक्स से एब्स लगा देंगे, लेकिन जयदीप को यह सही नहीं लगा और उन्होंने निर्देशक से फिर से बॉडी बनाने के लिए तीन महीने का वक्त मांगा।
विज्ञापन


Anant Radhika Shubh Aashirwad Ceremony: अनंत-राधिका की 'शुभ आशीर्वाद' सेरेमनी शुरू, रश्मिका और विद्या आईं नजर

केवल एक दिन होनी थी शूटिंग
जयदीप ने निर्देशक सिद्धार्थ से कहा था कि वो अपने पहले ही सीन में नकली बॉडी के साथ नहीं दिखना चाहते। इस पर सिद्धार्थ ने कहा कि शूटिंग केवल एक दिन के लिए ही होनी है। मगर जयदीप ठहरे जयदीप उन्होंने दोबारा वही बॉडी बनाने के लिए तीन महीने मांगे और फिर से सीन शूट किया।

SriSriRaviShankar: ‘पठान’ के डायरेक्टर को मिला रविशंकर की इंटरनेशनल ब्रांडिंग का जिम्मा, बनाने जा रहे ये फिल्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें