फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Today Remake: लव टुडे के हिंदी रीमेक में दिखेंगी खुशी कपूर! आमिर के बेटे जुनैद के साथ फरमाएंगी इश्क

Thu, 14 Mar 2024 12:14 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से अभिनय की शुरुआत करने वाली खुशी कपूर जल्द आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह जोड़ी पहली बार तमिल फिल्म लव टुडे के हिंदी रीमेक के लिए स्क्रीन पर साथ काम करेगी
विज्ञापन
जुनैद खान और खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोनी कपूर की लाडली बेटी और जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर, जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से अपना अभिनय डेब्यू किया था। खुशी कपूर डेब्यू के बाद से ही अपने अंदाज से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। खुशी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। जहां एक तरफ खुशी के फैंस उनकी हर एक अदा और एक्टिविटी पर प्यार लुटाते हैं। तो वहीं, ट्रोल्स कोई न कोई कमी निकालकर उन्हें ट्रोल भी करते हैं। हालांकि, इन सब के बीच अभिनेत्री के आगामी प्रोजेक्ट को लेकर एक बड़ी खबर आई है।
विज्ञापन


लव टुडे के हिंदी रीमेक में दिखेंगी खुशी
जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से अभिनय की शुरुआत करने वाली खुशी कपूर जल्द आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह जोड़ी पहली बार तमिल फिल्म लव टुडे के हिंदी रीमेक के लिए स्क्रीन पर साथ काम करेगी, जिसमें प्रदीप रंगनाथन और इवाना ने अभिनय किया था। फैंस इस खबर को सुनकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। आइए जानते हैं कि बाकी अपडेट्स क्या है।

ओटीटी पर होगी रिलीज
अभिनेत्री फिलहाल 'नादानियां' की शूटिंग कर रही हैं। यह 'सरजमीन के बाद सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की दूसरी फिल्म है। यह फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने निर्मित किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म डायरेक्ट-टू-ओटीटी रिलीज होगी और शाउना गौतम के निर्देशन की पहली फिल्म होगी।
विज्ञापन


इस फिल्म से किया था डेब्यू
बता दें कि फिल्म की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। यह बताया गया है कि फिल्म की शूटिंग इस गर्मी में शुरू होगी। बता दें कि खुशी कपूर की पिछली फिल्म द आर्चीज 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसमें अगस्त्य नंदा, सुहाना खान, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, अदिति सहगल और युवराज मेंडा ने अभिनय किया था। फिल्म को दर्शकों ने की खूब सराहना मिली थी।
विज्ञापन

 

Sushant Singh Rajput: दोबारा खुलेगी सुशांत सिंह राजपूत केस की फाइल! बहन श्वेता ने पीएम से की यह बड़ी अपील



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें